एक्सप्लोरर

उम्र 30 साल हो गई है, लेकिन करियर में सेटल नहीं हैं? तो अभी भी ये परीक्षा देकर पा सकते हैं नौकरी

Job Options: तीस साल की उम्र हो गई है तो भी कुछ परीक्षाएं पास करके आप बढ़िया नौकरी पा सकते हैं. आज जानते हैं ऐसे ही एग्जाम के बारे में जिन्हें तीस और इसके करीब के कैंडिडेट दे सकते हैं.

Exams To Crack After 30: कई बार कुछ लोगों के साथ ये कंडीशन आती है कि उम्र बढ़ जाती है लेकिन वे करियर में सेटल नहीं हो पाते. इसके पीछे वजह अलग-अलग होती है. कई बार कोई सही करियर ही नहीं चुन पाता तो कई बार हर क्षेत्र में असफलता हाथ लगती है. अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो तनाव न लें. ऐसे बहुत से एग्जाम हैं जिनमें 30 के करीब या 30 साल तक के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. इन परीक्षाओं को पास करने पर बढ़िया सरकारी नौकरी मिलती है. जानते हैं ऐसे ही कुछ ऑप्शंस के बारे में.

यूपीएससी सीएसई समेत अन्य परीक्षाएं

यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास करने के बाद रैंक के मुताबिक बहुत बढ़िया नौकरी मिलती है. हालांकि यहां कांपटीशन तगड़ा है लेकिन 30 साल वालों के लिए मौका खत्म नहीं होता. जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट 32 साल तक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा भी यहां बहुत सी वैकेंसी निकलती रहती हैं जिनके लिए सामान्य तौर पर 32 साल तक के कैंडिडेट आवेदन के पात्र हैं. अपडेट और नई भर्तियों के बारे में जानने के लिए समय-समय पर यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करते रहें.

इसके अलावा आप स्टेट सर्विसेस एग्जाम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. यहां भी सामान्य तौर पर आयु सीमा 32 साल के करीब होती है. यहां यूपीएससी सीएसई की तुलना में कांपटीशन कुछ कम होता है.

बैंकिंग सेक्टर जॉब्स

बैंकिंग सेक्टर में रुचि है तो यहां समय-समय पर निकलने वाली भर्तियों पर निगाह रखें और अप्लाई कर दें. सामान्य तौर पर प्रोबेशनरी ऑफिसर जैसे पद पर 30 साल तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. जैसे एसबीआई में ही पीओ पद के लिए आयु सीमा 30 साल है. आरक्षित श्रेणी को इसमें छूट मिलती है और ज्यादा उम्र के होने पर भी आवेदन किया जा सकता है.

रेलवे की नौकरियां

रेलवे की नौकरियों को वैसे भी युवाओं के बीच खास पसंद किया जाता है और इनकी अच्छी बात ये है अधकितर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल  के करीब होती है. इसलिए यहां निकलने वाली वैकेंसी पर निगाह रखें और अप्लाई कर दें. सही तैयारी के साथ आप ये एग्जाम क्रैक कर सकते हैं.

ये ऑप्शन भी हैं

इसके अलावा भी कुछ ऑप्शन हैं जिन परीक्षाओं में बैठकर आप बढ़िया सरकारी नौकरी पा सकते हैं. साथ ही ये एरिया भी ट्राय कर सकते हैं. इनकी लिस्ट इस प्रकार है –

एसएससी सीजीएल

यूजीसी नेट

सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट

रिसर्च एंड एकेडमिक सर्विसेस

नाबार्ड ग्रेड बी

गवर्नमेंट लॉयर

डिफेंस सर्विसेस 

यह भी पढ़ें: जानिए इजरायल में कैसे होती है पढ़ाई? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget