एक्सप्लोरर

BEL Recruitment 2025: BEL में इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के 137 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसकी अंतिम डेट 20 फरवरी 2025 है.

अगर आप इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत 137 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर 20 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

ये है रिक्ति विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 137 पदों पर भर्ती की जाएगी. अभियान के तहत ट्रेनी इंजीनियर-I के 67 पद और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के 70 पद भरे जाने हैं.  इन पदों पर भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और मेक्ट्रॉनिक्स विभागों में की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु के प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर (PDIC) और CoE में नियुक्त किया जाएगा.

उम्र सीमा

इस भर्ती अभियान के थर ट्रेनी इंजीनियर-I के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष रखी गई है. जबकि प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के लिए अधिकतम आयु 32 साल है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी.

ये हैं जरूरी डेट्स

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 5 फरवरी 2025

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 5 फरवरी 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम डेट: 20 फरवरी 2025

किस तरह कर सकते हैं आवेदन

स्टेप 1: BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर "करियर" सेक्शन पर क्लिक करें.

स्टेप 3: ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I (PDIC, बेंगलुरु) भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें.

स्टेप 5: पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

स्टेप 6: आवेदन सबमिट करने के बाद एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा, इसे सुरक्षित रखें.

स्टेप 7: भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें.

जरूरी जानकारी

यह भर्ती संविदा (Contract) आधार पर की जाएगी, यानी यह एक अस्थायी नौकरी होगी. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने की अंतिम डेट से पहले अप्लाई कर लें. लास्ट डेट निकलने के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: स्ट्रीट मैथ्स और स्कूल मैथ्स के बीच बड़ा अंतर, रिसर्च में हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
Government Jobs for Agniveer: अब रेलवे में मिलेगी अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी, इतने हजार पदों पर निकलेंगी भर्ती
अब रेलवे में मिलेगी अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी, इतने हजार पदों पर निकलेंगी भर्ती

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget