एक्सप्लोरर

Government Job: बिहार सिविल कोर्ट में निकले स्टेनोग्राफर के 1562 पद पर आवेदन करने का अंतिम मौका आज, जल्दी करें अप्लाई

Bihar Civil Court Bharti 2022: बिहार के सिविल कोर्ट में निकले स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने का आज अंतिम दिन है. अब तक न किया हो तो अब कर दें अप्लाई.

Bihar Civil Court Stenographer Recruitment 2022: बिहार में गवर्नमेंट जॉब की तलाश करने वाले कैंडिडेट्स के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां के सिविल कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और आज यानी 20 नवंबर 2022 दिन रविवार इनके लिए आवेदन करने का अंतिम दिन है. वे कैंडिडेट्स जो इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की इच्छा और योग्यता रखते हों, लेकिन किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे आज के आज अप्लाई कर दें. आज के बाद उन्हें ये मौका नहीं मिलेगा.

बंपर पद पर निकली थी भर्ती

बता दें कि बिहार सिविल कोर्ट ने कुछ समय पहले विभिन्न 7692 पद पर भर्ती निकाली थी. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से क्लर्क, रीडर, पियून आदि के पद भरे जाने थे. इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर थी लेकिन कोर्ट ने स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी थी. स्टेनोग्राफर पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आज है.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

बिहार सिविल कोर्ट के स्टेनोग्राफर पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए कैंडिडे्स को इस वेबसाइट पर जाना होगा - districts.ecourts.gov.in/patna डिटेल्स जानने के लिए भी इस वेबसाइट पर दिया नोटिस देख सकते हैं. ये नियुक्तियां फिलहाल दो साल के पीरियड के लिए हैं.

मिलेगी इतनी सैलरी

इन पद पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को पे लेवल 4 के हिसाब से महीने के 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये महीने तक सैलरी दी जाएगी. आवेदन केवल बताए गए प्रारूप में ही करें.

अन्य जरूरी जानकारियां

ये पद स्टेनोग्राफर हिंदी, इंग्लिश और बायलैंग्वल के लिए हैं. बायलैंग्वल टाइपिंग जिन कैंडिडेट्स को आती होगी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. कुल सीटों में से 75 प्रतिशत सीटें ऐसे कैंडिडेट्स से और बाकी की 25 प्रतिशत हिंदी या इंग्लिश की टाइपिंग करने वाले कैंडिडेट्स से भरी जाएंगी.

वे कैंडिडेट्स जो पहले ही अप्लाई कर चुके हैं, वे चाहें तो अपना एप्लीकेशन एडिट कर सकते हैं और स्टेनोग्राफी लैंग्वेज को बायलैंग्वल चुन सकते हैं. डिटेल्स जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में जल्द होगी बंपर भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Anganwadi Recruitment 2026: 12वीं पास से लेकर MA उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका, 26 जून तक करें आवेदन
12वीं पास से लेकर MA उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका, 26 जून तक करें आवेदन
UP Recruitment 2026: यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
CISF Vacancy 2026: ASI पैरामेडिकल पदों पर आवेदन 8 जून से शुरू,जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ASI पैरामेडिकल पदों पर आवेदन 8 जून से शुरू,जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
DRDO में साइंटिस्ट बनने का सुनहरा मौका, इतनी पोस्ट पर निकली भर्ती; 19 जून तक करें आवेदन
DRDO में साइंटिस्ट बनने का सुनहरा मौका, इतनी पोस्ट पर निकली भर्ती; 19 जून तक करें आवेदन

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget