एक्सप्लोरर

बिहार में भरे जाएंगे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4000 से ज्यादा पद, इस दिन से कर सकेंगे अप्लाई

बिहार में 4500 पदों पर भर्ती निकली है. जिनके लिए आवेदन प्रोसेस जल्द शुरू की जाएगी. कैंडिडेट्स भर्ती के लिए 5 मई से आवेदन कर सकेंगे.

नौकरी की इच्छा है तो ये खबर आपके लिए ही है. बिहार में बंपर पदों पर भर्ती निकली है. जिनके लिए कैंडिडेट्स जल्द आवेदन कर सकेंगे. आइए जानते हैं राज्य में किन पदों पर भर्ती होंगी और कब से कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकेंगे.

बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के कुल 4500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में नियुक्त किया जाएगा.

यह भी पढे़ं: अब CBSE के साथ उड़ान भरेंगे दिल्ली के स्पेशल स्कूल्स, 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा जल्द

5 मई से शुरू होंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 26 मई 2025 तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार SHS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

ये है रिक्ति विवरण

जरूरी शैक्षिक योग्यता
CHO पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास B.Sc नर्सिंग/पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग के साथ कम्युनिटी हेल्थ (CCH) सर्टिफिकेट होना जरूरी है. या फिर अभ्यर्थी ने GNM कोर्स पूरा किया हो और उसके पास CCH सर्टिफिकेट हो.

उम्र सीमा
नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की कम से कम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपये रखा गया है. जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये ही है.

कैसे भरें फॉर्म

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को SHS की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • फिर लॉग इन करके आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी
  • शुल्क जमा करने के बाद फाइनल सबमिट करना होगा.
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह इस भर्ती के लिए तय समय के अंदर ही अप्लाई कर लें.
  • ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट की मदद ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, ये हैं टॉपर्स के नाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
​NPCIL में ​काम करने का गोल्डन चांस, कई ट्रेड में निकली वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन
​NPCIL में ​काम करने का गोल्डन चांस, कई ट्रेड में निकली वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन
वन विभाग और जेल विभाग में बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन;जानें पूरी डिटेल
वन विभाग और जेल विभाग में बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन;जानें पूरी डिटेल
जम्मू कश्मीर में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब इस डेट तक करें आवेदन, ये हैं आसान स्टेप्स
जम्मू कश्मीर में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब इस डेट तक करें आवेदन, ये हैं आसान स्टेप्स

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget