एक्सप्लोरर

CRPF Recruitment 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में निकली इस पद पर वैकेंसी, 75 हजार मिलेगी सैलरी

CRPF Recruitment 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती निकली है. इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को बेहद शानदार वेतन मिलेगा.

CRPF Recruitment 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में वेटरनरी के पदों के लिए वैकेंसी निकली है. जो लोग यहां नौकरी (Service) करना चाहते हैं उनके लिए अच्छा अवसर है. योग्यता रखने वाले इसके लिए सीआरपीएफ की आफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है.

6 जनवरी तक करें आवेदन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में इस भर्ती के लिए 6 जनवरी अंतिम तिथि है. इस लिये 6 जनवरी या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती 5वीं और 10वीं एनडीआरएफ बटालियनों के लिए की जा रही है. अगर आप भी आवेदन करने के इच्छुक है तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें.

सीआरपीएफ में आवेदन के लिए आयु सीमा

वेटरनरी के पदों के लिए निकली वैकेंसी के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाह रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष होनी चाहिए.

जानें शैक्षणिक योग्यता के बारे में

सीआरपीएफ में नौकरी के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वेटरनरी साइंस और लाइवस्टॉक में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही भारतीय वेटरनरी परिषद से भी पंजीकरण होना जरूरी है.

75,000 रुपये मिलेगी हर माह सैलरी

अगर आपका चयन हो गया तो आपको सैलरी के तौर पर 75,000 रुपये हर महीने मिलेंगे. इसके अलावा भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधाएं, सीनियरिटी लाभ और पदोन्नति के अवसर है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में हुआ था अपमान, एएमयू में मिला सम्मान, दिलचस्प है इस प्रोफेसर की कहानी

पहले इंटरव्यू फिर मेडिकल जांच होगी

अगर आप सीआरपीएफ के इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो चयन के लिए पहले वॉक-इन-इंटरव्यू होगा. इंटरव्यू क्लीयर करने के बाद आपकी मेडिकल जांच भी होगी.

वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए रखें तिथि व स्थान का ध्यान

  • 06 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, जीसी कैंपस, तालेगांव, पुणे, महाराष्ट्र – 410507
  • 06 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, हैदराबाद, तेलंगाना – 500005
  • सीआरपीएफ की आफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त करें.

यह भी पढ़ें- गांव के साधारण लड़के से बिहार के DGP तक का सफर, देश के टॉप इंस्टिट्यूट से की है IPS विनय कुमार ने पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget