एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri: भारत सरकार के इस विभाग में निकली नौकरियां, जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

DPSDAE Bharti 2022: डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी डायरेक्ट्रेट ऑफ परचेज एंड स्टोर्स में जूनियर परचेज असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया चालू है, इस डेट के पहले कर दें अप्लाई.

DPSDAE Recruitment 2022: भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में वैकेंसी निकली हैं. युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये अच्छा मौका है. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग खरीद निदेशालय (DPSDAE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर परचेज असिस्टेंट/जूनियर स्टोरकीपर के 70 पद पर भर्ती की जाएगी. ये नौकरियां ग्रुप सी के तहत निकली हैं. ये भी जान लें कि इन पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

ये है लास्ट डेट

भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग खरीद निदेशालय के जूनियर परचेज असिस्टेंट और जूनियर स्टोरकीपर पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 10 नवंबर 2022 है. अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

ये भी जान लें कि इन पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी डायरेक्ट्रेट ऑफ परचेज एंड स्टोर्स की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – dpsdae.gov.in

इस महीने में हो सकती है परीक्षा

इन वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. परीक्षा तारीख अभी तय नहीं है लेकिन लेवल वन (ओएमआर बेस्ड पेपर) और लेवल टू (डिस्क्रिप्टिव पेपर) का आयोजन संभवत: दिसंबर 2022 के महीने में किया जाएगा.

क्या है आयु सीमा

डीपीएसडीएई के ग्रुप सी पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए. इसे दूसरे तरह से ऐसे भी बताया गया है कि उम्मीदवार का जन्म 10/11/95 के पहले और 10/11/2004 के बाद न हुआ हो.

शैक्षिक योग्यता

स्टोर कीपर पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास इनमें से कोई भी क्वालीफिकेशन होनी चाहिए. साइंस या कॉर्मस में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन. या मैकेनिल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस में से किसी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं.

ट्रेनिंग है जरूरी

जिन कैंडिडेट्स का सेलेक्शन इन पदों के लिए हो जाएगा उन्हें चयन के बाद 6 महीने की ट्रेनिंग करनी होगी. ये ट्रेनिंग अनिवार्य है, बिना इसके उम्मीदवारों की नियुक्ति नहीं होगी. डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-
SSB में निकली जीडी कांस्टेबल पद पर भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में निकली प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती, जानें भर्ती से जुड़ी जानकारी
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में निकली प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती, जानें भर्ती से जुड़ी जानकारी
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर सिविल जज के पदों पर भर्ती
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर सिविल जज के पदों पर भर्ती
पुलिस में 800 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
पुलिस में 800 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
बंद होने वाली है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एप्लीकेशन विंडो, नौकरी पाने के लिए 13 मार्च तक करें अप्लाई
बंद होने वाली है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एप्लीकेशन विंडो, नौकरी पाने के लिए 13 मार्च तक करें अप्लाई

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget