एक्सप्लोरर

Drone है मोटी कमाई का जरिया... लाइसेंस बनवाकर बस करना होगा ये काम, फिर शुरू हो जाएगी इनकम

Earn Money Through Drone: ड्रोन उड़ाकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं. इसे उड़ाने के लिए क्या योग्यता चाहिए, क्या खर्च आता है और किस-किस क्षेत्र में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. आइये जानते हैं.

Career Prospectus As Drone Pilot: ड्रोन उड़ाना केवल मौज-मस्ती का जरिया नहीं इससे कमाई भी की जा सकती है. आने वाले दिनों में ड्रोन का बिजनेस बढ़िया चलने की अच्छी संभावना जतायी जा रही है. चाहे मौसम का हाल बताना हो, या टेलीकम्यूनिकेशन का क्षेत्र हो या किसी और काम के लिए एरियल इमेजेस लेनी हो, ड्रोन बहुत काम आते हैं. ड्रोन रीक्रिएशनल और कमर्शियल दोनों कामों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक साल 2024 तक ड्रोन इंडस्ट्री 900 करोड़ रुपये तक की हो सकती है.  

कैसे करें शुरुआत

इस क्षेत्र में आने के लिए आप औपचारिक ट्रेनिंग ले सकते हैं. इसके लिए कई संस्थाएं कोर्स ऑफर करती हैं जिन्हें ज्वॉइन करने की पात्रता संस्थान के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है पर अधिकतर कोर्स के लिए दसवीं या बारहवीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं.

कुछ कैंडिडेट्स बिना ट्रेनिंग के भी इस क्षेत्र में प्रवेश करते हैं और अपने अनुभव से सीखते हैं. पर ये रीक्रिएशनल पर्पज से ड्रोन उड़ाते हैं न कि कमर्शियल पर्पज से. इसके साथ ही इवेंट और शादी-ब्याह में ड्रोन उड़ाने के लिए भी प्रोफेशनल ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ती.

लाइसेंस के लिए क्या करना होता है

भारत में ड्रोन पायलट बनने के लिए डीजीसीए द्वारा अप्रूव्ड इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग लेनी होती है. इसके लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कैंडिडेट्स को मेडिकल एग्जाम पास करना होता है और उनका बैकग्राउंड गवर्नमेंट एजेंसी से चेक होता है.

ट्रेनिंग पीरियड दो से तीन महीने का हो सकता है और इनकी फीस 30,000 रुपये महीने से एक लाख रुपये तक हो सकती है. इसके बाद डीजीसीए में लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसके लिए लिखित परीक्षा होती है.

यहां से कर सकते हैं कोर्स

फ्लाईटेक एविएशन एकेडमी, हैदराबाद

एलायंस यूनिवर्सिटी, अनेकल, बेंगलुरु

फोर इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, गुरुग्राम

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, फुर्सतगंज एयरफील्ड, अमेठी

माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, ग्वालियर

द बॉम्बे फ्लाइंग क्लब - जुहू एयरपोर्ट, मुंबई

सीएएसआर अन्ना यूनिवर्सिटी - सेंटर फॉर एयरोस्पेस रिसर्च एमआईटी कैंपस, चेन्नई

इस साइट की लें मदद

भारत सरकार ने कुछ समय पहले Digital Sky नाम की वेबसाइट लांच की है. इससे आपको ड्रोन के बारे में सभी जानकारी, परमिशन वगैरह मिलेगी. यहां मौजूद मैप पर आपको ग्रीन, येलो और रेड जोन पता चलेंगे साथ ही फ्लाइंग और नॉन-फ्लाइंग जोन भी. कहां ड्रोन उड़ा सकते हैं कहां नहीं ये सब भी यहां पता चलेगा.

पांच तरह के ड्रोन होते हैं

ड्रोन पांच तरह के होते हैं, नैनो, माइक्रो, स्मॉल, मीडियम और बिग ड्रोन. नैनो और माइक्रो ड्रोन के लिए परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती है. बाकी के लिए आपयो यूआईएन जैसी परमिशन लेनी होगी. यूआईएन यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है जो हर ड्रोन के लिए कार या बाइक नंबर की तरह जारी किया जाता है. इसके बिना आप ड्रोन नहीं उड़ा सकते. इस नंबर को हासिल करने के लिए 100 रुपये फीस देनी होगी. ये अप्रूवल डिजिटल स्काई से लिया जा सकता है. डिटेल जानने के लिए digitalsky.dgca.gov.in पर जाएं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कहां से की है पढ़ाई और कितनी दी है फीस? जानिए 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका लाया IDBI बैंक, 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका लाया IDBI बैंक, 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ वायरल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर क्रिकेट का बुखार, टीम इंडिया के लिए दुआओं और मजेदार पोस्ट की बाढ़
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर क्रिकेट का बुखार, टीम इंडिया के लिए दुआओं और मजेदार पोस्ट की बाढ़
Embed widget