एक्सप्लोरर

ITBP Recruitment 2022: ITBP ने कांस्टेबल के 287 पद पर निकाली वैकेंसी, इस तारीख से करें अप्लाई

ITBP Bharti 2022: इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स ने कांस्टेबल के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. अभी रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं. इस तारीख से कर सकते हैं अप्लाई.

ITBP Constable Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में रोजगार पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां कांस्टेबल के पद पर बंपर भर्तियां निकली हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के योग्य हों वे रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं. अभी इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. आवेदन शुरू होंगे 23 नवंबर 2022 से और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 22 दिसंबर 2022. अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

ऑनलाइन करना है अप्लाई

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स के कांस्टेबल पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको आईटीबीपी की इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – recruitment.itbpolice.nic.in इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

वैकेंसी विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 287 पद भरे जाएंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है.

  • कुल पद – 287
  • कांस्टेबल टेलर – 18 पद
  • कांस्टेबल गार्डनर – 16 पद
  • कांस्टेबल कॉबलर – 31 पद
  • कांस्टेबल सफाई कर्मचारी – 78 पद
  • कांस्टेबल वॉशरमैन – 89 पद
  • कांस्टेबल बार्बर – 55 पद

शैक्षिक योग्यता क्या है

कांस्टेबल टेलर, गार्डनर और कॉबलर पद के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो. साथ ही जिनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी हो. इसी प्रकार कांस्टेबल सफाई कर्मचारी, वॉशरमैन और बार्बर पद के लिए केवल दसवीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

क्या है एज लिमिट

इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा पद के अनुसार अलग है. जैसे कांस्टेबल, टेलर, गार्डनर और कॉबलर पद के लिए आयु सीमा 18 से 23 साल तय की गई है. वहीं कांस्टेबल, सफाई कर्मचारी और बार्बर पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल रखी गई है.

कितना है आवेदन शुल्क

आईटीबीपी की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एससटी, फीमेल और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क नहीं देना है. डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NALCO में मैनेजर पद पर निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget