एक्सप्लोरर

MP Police Constable Recruitment 2021: एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4000 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

पुलिस में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. अगर आप इसके लिए योग्य उम्मीदवार हैं, तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी है.

MP Police Constable Recruitment 2021: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB)  ने कॉन्स्टेबल रेडियो और कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 4000 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा देकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. इन सभी पदों के लिए अगले महीने से परीक्षा शुरू हो जाएंगी. अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

इन पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए थे. आवेदन की अंतिम तारीख 11 फरवरी 2021 है. वहीं आवेदन में कोई गलती होने पर आप 15 फरवरी तक करेक्शन करा सकते हैं. विभाग ने इन भर्ती परीक्षाओं को 6 मार्च 2021 से आयोजित कराने का फैसला लिया है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.

शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा

कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए. वहीं कॉन्स्टेबल रेडियो के पद पर आवेदन केवल वही लोग कर सकते हैं, जिनके पास बीटेक/बीई/तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा/संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट है. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इन सभी पदों पर आवेदन करने वालों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

इन दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 860 रुपये शुल्क जमा करना होगा. वहीं एमपी के रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 460 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना पड़ेगा. अगर आप इन पदों में से किसी एक पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो सामान्य वर्ग/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 660 रुपये और एमपी रिजर्व कैटेगरी वाले अभ्यर्थियों को 360 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए जमा किया जा सकता है.

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/e_default.html पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मूल दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. आवेदन प्रक्रिया के बारे में आपको वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी मिल जाएगी. कोशिश करें कि ऑनलाइन आवेदन करते वक्त गलती न हो.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget