NID Jobs 2022: नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, असम ने के भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार संस्थान में 10 पद पर भर्ती की जाएगी. ये भर्ती अभियान बीते दिनों शुरू हुआ था, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है. भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 नवंबर है. आवेदन करने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट careers.nid.edu पर जाकर अप्लाई करना होगा.
ये है रिक्ति विवरणइस भर्ती अभियान के माध्यम से संस्थान में कुल 10 पद पर भर्ती होनी है. जिनमें असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सीनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट, असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), टेक्निकल इंस्ट्रक्टर आदि शामिल हैं.
योग्यता इन पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक विशेषज्ञता में स्नातक की डिग्री या समकक्ष पाठ्यक्रम पास होना चाहिए. संबंधित कार्यों में अनुभव भी होना चाहिए.
उम्र सीमाभर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्कभर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन के समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा.
सैलरीचयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक वेतन का भुगतान किया जाएगा.
कैसे करें अप्लाईभर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर, 2022 को शाम 5 बजे तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
AIIMS में होगी डायरेक्ट भर्ती-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान राजकोट ने जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के 26 पद पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार को सीधे इंटरव्यू में शामिल होना होगा. जिसका आयोजन 20 नवम्बर को किया जाएगा. इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को एम्स राजकोट, पहली मंजिल, प्रशासनिक ब्लॉक, पीडीयू मेडिकल कॉलेज परिसर, राजकोट, गुजरात के पते पर पहुंचना होगा.
यह भी पढ़ें-
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI