एक्सप्लोरर

Railway Recruitment: रेलवे में निकली हजारों पदों पर वैकेंसी, इस आसान तरीके से फटाफट कर लें अप्लाई

SCR Railway Apprentice Recruitment: इंडियन रेलवे में अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका उम्मीदवारों के पास है. साउथ सेंट्रल रेलवे में 4232 पदों पर भर्ती निकली है.

SCR Railway Apprentice Recruitment: रेलवे में काम करने का सपना देखने वाले दसवीं और ITI पास युवाओं के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बेहतरीन अवसर पेश किया है. रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के जरिए साउथ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के कुल 4232 पदों पर भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए उम्मीदवार तय डेट के अंदर आवेदन कर लें. आखिरी तारीख निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा.

SCR Railway Apprentice Recruitment: ये है रिक्ति विवरण

  • कुल: 4232 पद
  • फिटर: 1742 पद
  • इलेक्ट्रीशियन: 1053 पद
  • वेल्डर: 713 पद
  • एसी मैकेनिक: 143 पद
  • डीजल मैकेनिक: 142 पद
  • मशीनिस्ट: 100 पद
  • चित्रकार: 74 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 85 पद

SCR Railway Apprentice Recruitment: जरूरी शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास किया हुआ होना चाहिए. साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

SCR Railway Apprentice Recruitment: आयु सीमा

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 15 वर्ष तय की गई है. जबकि उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है. आवेदन करने वाले आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़ें: -20 डिग्री में खड़े सेना के जवानों की कितनी होती है सैलरी, जानकर चौंक जाएंगे 

SCR Railway Apprentice Recruitment: कितना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा. अप्लाई करने वाले सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है. अधिक डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जहां खत्म हुए सपने, वहीं से शुरू हुई उड़ान; बैक पेपर से UPSC टॉप तक की दास्तान

SCR Railway Apprentice Recruitment: कैसे कर सकते हैं आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं. 
  • स्टेप 2: इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • स्टेप 3: इसके लिए "न्यू रजिस्ट्रेशन" लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार लॉग इन करें और फॉर्म भरें.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • स्टेप 6: फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • स्टेप 7: फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सेव कर लें.

यह भी पढ़ें: डीयू के वीर सावरकर कॉलेज से किन छात्रों को होगा फायदा, बढ़ेंगी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यंग प्रोफेशनल्स के लिए NHIDCL ने निकाली वैकेंसी, 2.75 लाख तक मिलेगी सैलरी
यंग प्रोफेशनल्स के लिए NHIDCL ने निकाली वैकेंसी, 2.75 लाख तक मिलेगी सैलरी
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget