एक्सप्लोरर

राजस्थान में निकली पटवारी के बंपर पदों पर भर्ती, जानें किस तरह कर सकते हैं अप्लाई?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से पटवारी के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से आवेदन किया जा सकता है.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2020 पदों पर पटवारी की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी से 23 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की जाएगी.

इस बार पटवारी भर्ती में 1733 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 287 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं. यह एक सुनहरा अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं.

आयु सीमा
इस भर्ती में आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी. आरक्षित वर्गों के लिए विशेष छूट भी प्रदान की गई है. SC/ST/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवारों को 5 साल की आयु छूट मिलेगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी. सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी.

आवश्यक योग्यता
उम्मीदवार को सीईटी स्नातक परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही, उम्मीदवार को NIELIT O Level परीक्षा, COPA, कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा/RS-CIT या इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना जरूरी है.

एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया
पटवारी भर्ती परीक्षा में चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा का समय 3 घंटे और कुल 300 अंक होंगे, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी. साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद फाइनल पोस्टिंग की जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया में बदलाव
इस बार आवेदन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर योग्यता के दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे. इसके अलावा, उम्मीदवारों को आवेदन करते समय एक स्पष्ट और बिना एडिट की हुई फोटो अपलोड करनी होगी, अन्यथा उनकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है.

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है, जबकि ओबीसी (NCL) और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन में कोई सुधार करने पर 300 रुपये का शुल्क लिया जाएगा.

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर "पटवारी भर्ती 2025" से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें और सभी दस्तावेज़ अपलोड करें.
  4. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

ये हैं जरूरी डेट्स

  • आवेदन की प्रारंभ डेट: 22 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम डेट: 23 मार्च 2025
  • परीक्षा की तिथि: 11 मई 2025

यह भी पढ़ें: जिस यूनिवर्सिटी में दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता रही हैं छात्र संघ की अध्यक्ष, जानिए वहां कैसे मिलता है एडमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget