एक्सप्लोरर

Jobs 2024: यूपी में निकली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के बंपर पदों पर भर्ती, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

यूपी एनएचएम ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली है. कुल 7400 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर से 17 नवंबर तक किया जा सकता है.

नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UP NHM) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के लिए बंपर पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है, जो 17 नवंबर 2024 तक चलेगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के जरिए 7400 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन की लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें. अंतिम दिनों में सर्वर ज्यादा लोड की वजह से स्लो हो सकता है. जिससे कैंडिडेट्स को आवेदन में दिक्कत आ सकती है.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

बीएससी (नर्सिंग) के साथ इंटीग्रेटेड करिकुलम ऑफ सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ फॉर नर्स (CCHN) या पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) के साथ CCHN प्राप्त होना जरूरी है.

उम्र सीमा

इसके अलावा उम्मीदवार की कम से कम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 17 नवंबर 2024 के अनुसार की जाएगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर होगा. सीबीटी परीक्षा के परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार वेबसाइट के होम पेज पर "Opportunities" लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार "Recruitment of Community Health Officer (CHO)" के आगे "Apply Now" लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार "Click Here For New Registration" पर क्लिक करके पंजीकरण करें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.
  • स्टेप 6: अंत में अभ्यर्थी भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget