एक्सप्लोरर

Lockdown: महाराष्ट्र MCA CET परीक्षा 2020 फिर हुई स्थगित

State Common Entrance Test (CET) Cell ने महाराष्ट्र एमसीए सीईटी परीक्षा 2020 कोरोना लॉकडाउन के कारण एक बार फिर से स्थागित कर दी है.

MAH CET 2020 Postponed Again: कोरोना वायरस और उसके चलते हुये लॉकडाउन के मद्देनजर महाराष्ट्र एमसीए सीईटी परीक्षा 2020 को फिर से स्थगित कर दिया गया है.

स्टेट कॉमन इंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल ने परीक्षा आगे बढ़ा दी है. फिलहाल नई परीक्षा तिथियों के बारे में कोई सूचना नहीं है पर उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी.

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि एमएएच एमसीए सीईटी 2020 परीक्षा 30 अप्रैल 2020 को आयोजित होनी थी. इस परीक्षा के माध्यम से महाराष्ट्र के विभिन्न इंस्टीट्यूटस, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट्स आदि में एमसीए यानी मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम में एडमीशन मिलता है.

यह एमसीए कोर्स में एडमीशन के लिये एक कॉमन परीक्षा है जिसके स्कोर को पूरे महाराष्ट्र में मान्यता दी जाती है. फिलहाल यह परीक्षा लॉकडाउन खुलने के बाद ही संपन्न हो पायेगी. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि पहले भी यह परीक्षा टाली गयी थी.

पिछले शिड्यूल के हिसाब से परीक्षा 28 मार्च को आयोजित होनी थी. इसके लिये एडमिट कार्ड भी रिलीज़ हो चुके थे लेकिन बाद में परीक्षा ही स्थागित हो गयी. दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक केसेस हैं जो दिन पर दिन और बढ़ भी रहे हैं. ऐसे में कोई भी परीक्षा संपन्न कराना बिलकुल भी ठीक नहीं है. इसी कारण से बार-बार परीक्षा तिथियां आगे बढ़ाई जा रही हैं.

परीक्षा प्रारूप –

एमएएच एमसीए सीईटी परीक्षा एक ऑनलाइन परीक्षा है, जिसमें मल्टीपल च्वॉइस क्वेशचंस पूछे जाते हैं. हर प्रश्न दो अंक का होता है और गलत जवाब देने पर 0.5 अंक काट दिये जाते हैं, यानी निगेटिव मार्किंग भी है.

कैंडिडेट्स को 100 प्रश्नों का उत्तर देने के लिये 90 मिनट का समय दिया जायेगा और प्रश्न इन चार सेक्शंस से आयेंगे – मैथ्स और स्टैटिस्टिक्स, लॉजिकल/एब्स्ट्रैक्ट रीजनिंग, इंग्लिश कॉम्प्रीहेंसन और कंप्यूटर कांसेप्ट्स. लॉजिकल/एब्स्ट्रैक्ट रीजनिंग और मैथ्स से 30 प्रश्न आयेंगे जबिक इंग्लिश कॉम्प्रीहेंसन और कंप्यूटर कांसेप्ट्स से 20 प्रश्न पूछे आते हैं.

इस मिले अतिरिक्त समय का प्रयोग स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी के लिये कर सकते हैं. किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी के लिये एमएएच एमसीए सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है www.mahacet.org. ताजा सूचनाओं के लिये भी समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
क्या है राजस्थान की गांव ग्वाला योजना, जिसके तहत गाय चराने वालों की भर्ती कर रही सरकार, कितनी मिलेगी सैलरी?
क्या है राजस्थान की गांव ग्वाला योजना, जिसके तहत गाय चराने वालों की भर्ती कर रही सरकार, कितनी मिलेगी सैलरी?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस और सेना की फायरिंग में 19 की मौत
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस-सेना की फायरिंग में 19 की मौत
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल

Embed widget