एक्सप्लोरर

10वीं-12वीं व ITI पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का मौका, तुरंत यहां से करें आवेदन, फॉर्म की लास्ट डेट जल्द

10वीं और 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको बात दें कि NALCO ने 518 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, तुरंत यहां से करें आवेदन.

10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. राष्ट्रीय एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है. इसमें लेबोरेटरी, ऑपरेटर, फिटर, इलेक्ट्रिकल, नर्स सहित कई अन्य पद शामिल हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2025 तक है. इच्छुक उम्मीदवार nalcoindia.com पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं. ध्यान रखें कि इसके बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगा, इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें.
 
500 से अधिक निकली है वैकेंसी

नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO), जो भारत सरकार की एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम है, ने विभिन्न पदों पर कुल 518 रिक्तियां जारी की हैं. इन पदों में लेबोरेटरी के 37, ऑपरेटर के 226, फिटर के 73, इलेक्ट्रिकल के 63, इंस्ट्रूमेंटेशन (M&R)/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 48, जियोलॉजिस्ट के 4, HEMM ऑपरेटर के 9, माइनिंग के 1, माइनिंग मेट के 15, मोटर मैकेनिक के 22, ड्रेसर कम फर्स्ट एडर के 5, लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड III के 2, नर्स ग्रेड III के 7 और फार्मासिस्ट ग्रेड III के 6 पद शामिल हैं. उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं.

ये चाहिए होगी योग्यता

नालको SUPT (JOT), SUPT (SOT) और अन्य ग्रेड के पदों के लिए भर्ती में अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई, या बी.एससी की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. अधिक विस्तृत जानकारी और शैक्षिक योग्यता के बारे में अभ्यर्थी आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं. 

आवेदन के लिए ये है अधिकतम उम्र 

नालको की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जो पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. अभ्यर्थियों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि, यानी 21 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. 

इस पैटर्न पर होगा एग्जाम 

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन के समय अपनी परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता भी देनी होगी. परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिनका हर एक सवाल 1 अंक का होगा. परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट यानी 2 घंटे का समय मिलेगा. प्रश्नपत्र में 60 प्रतिशत सवाल तकनीकी विषयों से और 40 प्रतिशत सामान्य जागरूकता से होंगे. 

ये लगेगा आवेदन शुल्क 

आवेदन के दौरान सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नालको की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Health Minister Nisha Mehta: कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता, भारत के इस कॉलेज से ली है डिग्री
कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता, भारत के इस कॉलेज से ली है डिग्री
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
Bihar Board Result: बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
Embed widget