एक्सप्लोरर

National Mathematics Day 2021: कुछ ऐसे थे महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन, 12 वर्ष की उम्र में हासिल की थी त्रिकोणमिति में महारत

Mathematics Day: ​​22-12-1887 को महान गणितज्ञ ​श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ था. 2012 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने उनके सम्मान में आज के दिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया था.

National​​ Mathematics Day: हमारे जीवन में गणित किसी ऑक्सीजन से कम नहीं है. चाहे फिर वो इंसान हो या कोई अन्य प्राणी. गणित प्रकृति की मूलभूत संरचना और विज्ञान का तर्कशास्त्र है. गणित का अस्तित्व संसार के अस्तित्व का हिस्सा है. भारत में प्रत्येक वर्ष आज के दिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है.

श्रीनिवास का जन्म 22 दिसंबर 1887 में हुआ था. देश के दक्षिणी भूभाग में स्थित कोयंबटूर के ईरोड नामक गांव में श्रीनिवास का जन्म हुआ था. जोकि आगे चलकर महान गणितज्ञ बने. वह पारंपरिक ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे. उनकी माता का नाम कोमलताम्मल और पिता का नाम श्रीनिवास अय्यंगर था. वर्ष 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय गणित दिवस की घोषणा की थी.

National Mathematics Day 2021: कुछ ऐसे थे महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन, 12 वर्ष की उम्र में हासिल की थी त्रिकोणमिति में महारत

​प्रश्न पूछना ​था पसंद 

बचपन में रामानुजन का बौद्धिक विकास सामान्य बच्चों जैसा नहीं था. तीन वर्ष की उम्र तक तो वह बोलना भी नहीं सीख पाए थे. जब इस उम्र तक उन्होंने बोलना शुरू नहीं किया तो उनके परिजनों को चिंता हुई कि कहीं वह गूंगे तो नहीं हैं. विद्यालय की पारंपरिक शिक्षा में इनका मन नहीं लगा. रामानुजन ने दस वर्षों की आयु में प्राइमरी परीक्षा में पूरे जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और आगे की शिक्षा के लिए टाउन हाईस्कूल पहुंचे. रामानुजन को प्रश्न पूछना बहुत पसंद था. लेकिन कभी-कभी तो उनके प्रश्न अध्यापकों को अटपटे लगते थे. हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन्हें गणित और अंग्रेजी मे अच्छे अंक लाने के कारण सुब्रमण्यम छात्रवृत्ति मिली. आगे कॉलेज की शिक्षा के लिए प्रवेश भी मिल गया.

त्रिकोणमिति में हासिल की महारत

रामानुजन ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली और बिना किसी की सहायता के खुद से कई प्रमेय (Theorems) भी विकसित कीं. उनकी बायोग्राफी 'द मैन हू न्‍यू इंफिनिटी' 1991 में पब्‍लिश हुई थी. इसी नाम से रामानुजन पर एक फिल्‍म भी बन चुकी है. इस फिल्‍म में एक्‍टर देव पटेल ने रामानुजन का किरदार निभाया है. रामानुजन भारतीय ही नहीं व‍िदेशी गण‍ितज्ञों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.  बीमारी के कारण उनका का निधन 33 वर्ष की उम्र में 26 अप्रैल 1920 को हो गया. अपने जीवन में उन्होंने दुनिया को तीन हजार से भी अधिक गणितीय सूत्र दिए.
 
मानवता के विकास के लिए गणित का महत्व
 
इस दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य लोगों में मानवता के विकास के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. देश की युवा पीढ़ी के बीच गणित सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रेरित करने, उत्साहित करने और विकसित करने के लिए कई पहल की जाती हैं. इस दिन, गणित शिक्षकों और छात्रों को शिविरों के माध्यम से प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है. संबंधित क्षेत्रों में गणित और अनुसंधान के लिए शिक्षण और सीखने की सामग्री के विकास और प्रसार पर प्रकाश डाला जाता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CISF Vacancy 2026: ASI पैरामेडिकल पदों पर आवेदन 8 जून से शुरू,जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ASI पैरामेडिकल पदों पर आवेदन 8 जून से शुरू,जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Country With Best Education System: दुनिया के इन देशों में बेहद मजबूत है शिक्षा व्यवस्था, लगभग 98 प्रतिशत छात्र सरकारी स्कूल में लेते हैं एडमिशन
दुनिया के इन देशों में बेहद मजबूत है शिक्षा व्यवस्था, लगभग 98 प्रतिशत छात्र सरकारी स्कूल में लेते हैं एडमिशन
Cause Of Fire In Buildings: तंग गलियों में ही क्यों ज्यादा होते हैं अग्निकांड? क्या है इसके पीछे की वजह
तंग गलियों में ही क्यों ज्यादा होते हैं अग्निकांड? क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget