एक्सप्लोरर

NEET को लेकर छात्रों की सुप्रीम कोर्ट पर नजर, जानें इस बीच क्यों हो रहा DSSSB एग्जाम का जिक्र?

Exam Cancelled By SC: नीट यूजी परीक्षा पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इस मौके पर डीएसएसएसबी हेड क्लर्क भर्ती परीक्षा 2021 की चर्चा फिर से हो रही है. क्या है वजह?

NEET 2024 Hearing Today In Supreme Court: नीट यूजी मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज फिर से सुनवाई करेगा. कुछ ही देर में प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इस बीच डीएसएसएसबी की एक भर्ती परीक्षा का जिक्र भी जोर पकड़ रहा है. लोग एक पुराने केस को याद कर रहे हैं जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने का फैसला सुनाया था. इस फैसले ने सुर्खियां इसलिए भी बटोरी थी क्योंकि ये हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध आया था. जहां हाईकोर्ट ने परीक्षा कैंसिल करने से इंकार कर दिया था, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने एग्जाम रद्द करने का फैसला सुनाया.

क्या था मामला

इसा मामले की जड़ में जाएं तो साल 2009 में डीएसएसएसबी ने एक विज्ञापन जारी किया और 231 हेड क्लर्क पद पर भर्ती निकाली. इसके लिए करीब 62 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था और 61 हजार के आसपास को पात्र पाया गया था.

टियर वन परीक्षा के नतीजे 21 अक्टूब 2014 के आए और कुल 2415 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट हुए. टियर टू एग्जाम 29 मार्च 2015 को आयोजित हुआ और नतीजे 15 जुलाई 2015 को आए. 22 अगस्त 2015 को परीक्षा में गंभीर गड़बड़ियों की शिकायत हुआ और सीएम ऑफिस ने जांच बैठायी.

कुछ कैंडिडेट्स ने की ये शिकायत

डिप्टी सीएम ने उसी समय परीक्षा कैंसिल करने का आदेश दे दिया था. तभी 6 कैंडिडेट्स ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल से संपर्क साधा और ये कहा कि परीक्षा कैंसिल करने की कोशिश वे कैंडिडेट्स कर रहे हैं जो एग्जाम में सफल नहीं हुए हैं. 2017 में ट्रिब्यूनल ने डिप्टी सीएम के आदेश को रद्द कर दिया.

हाईकोर्ट ने बरकरार रखा फैसला

इसके बाद डीएसएसएसबी और जीएनसीटीडी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का मौका मिला. दिल्ली हाईकोर्ट में अपने फैसले में ट्रिब्यूनल के फैसले से इत्तेफाक जताया और परीक्षा रद्द न करने के निर्णय को ठीक बताया था.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

पूरे मामला सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर गड़बड़ियां पायी और परीक्षा कैंसिल कर दी. कोर्ट का कहना था कि परीक्षा पर से कैंडिडेट्स का भरोसा उठना नहीं चाहिए. इस एग्जाम में जो कुछ चीजें सामने आयी जैसे एक ही जोन से बहुत सारे कैंडिडेट्स का सेलेक्शन, पूरी प्रक्रिया में पांच साल का समय लगना, एडमिट कार्ड केवल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जारी होना, आवेदनों की तुलना में बहुत कम संख्या में कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होना. इन सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साल 2021 में डीएसएसएसबी हेड क्लर्क परीक्षा रद्द करने का फैसला सुनाया था.

देखना ये है कि नीट मामले में सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला लेती है. ऊपर बताया गया मामला 63 हजार कैंडिडेट्स का था और नीट में 24 लाख उम्मीदवार शामिल हैं. इसके साथ ही जल्द फैसला नहीं आता है तो काउंसलिंग की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी. 

यह भी पढ़ें: क्यों कम हो रही है भारत में विदेशी छात्रों की संख्या? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
NTA में कैसे तैयार होता है NEET का पेपर, कितने चरणों से गुजरता है?
NTA में कैसे तैयार होता है NEET का पेपर, कितने चरणों से गुजरता है?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget