एक्सप्लोरर

NEET PG Exam 2024: अब नीट पीजी परीक्षा को लेकर छात्रों में दिखा गुस्सा, एग्जाम सेंटर्स को लेकर दिख रही नाराजगी

NEET PG Exam 2024 Centres: नीट पीजी परीक्षा के स्थगन के बाद, अब छात्र NEET PG 2024 परीक्षा के लिए असुविधाजनक परीक्षा केंद्रों के आवंटन का विरोध कर रहे हैं.

NEET PG 2024: पिछले कई दिनों से परीक्षाओं को लेकर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले नीट यूजी 2024 का स्कोर कार्ड जारी होने के बाद एनटीए सवालों के घेरों में था. स्टूडेंट्स हंगामा कर रहे थे कि उसके बाद एजेंसी को एक और झटका लगा. एजुकेशन मिनिस्ट्री की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम को कैंसिल किया गया. जिसके पीछे डार्क वेब पर पेपर लीक होना बताया गया. अब नीट पीजी को लेकर भी स्टूडेंट्स ने एनबीई को घेरना शुरू कर दिया है.

दरअसल, नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन बीते दिनों होना था लेकिन एग्जाम से एक रात पहले एनबीई की ओर से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. अब परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त को होना है. लेकिन छात्रों का कहना है कि एनबीई की तरफ से असुविधाजनक परीक्षा केंद्र आवंटित किए जा रहे हैं. जिसका विरोध सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है.

परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स का कहना है कि उन्हें परीक्षा देने के लिए हजारों किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ेगा. जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. आने जाने से लेकर वित्तीय परेशानी तक झेलनी पड़ेगी. नीट पीजी परीक्षा के लिए लाखों कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है.

स्टूडेंट्स ने रखी अपनी समस्या

एक स्टूडेंट, फ्रांसिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी परेशानी का जिक्र किया है. फ्रांसिस ने कहा कि NEET PG की परीक्षा देने के लिए पथनमथिट्टा से विशाखापट्टनम जाना पड़ेगा. सबसे बड़ी समस्या यह है कि उन्हें परीक्षा केंद्र के बारे में सिर्फ दो दिन पहले पता चलेगा. ऐसे शहर में जहां एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में दो घंटे लगते हैं, यह उनके लिए बड़ी चुनौती है. फ्रांसिस ने यह भी बताया कि उनकी पिछली परीक्षा का केंद्र उनके घर से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर था.

जीवन के साथ खिलवाड़ बंद करें

एक अन्य छात्र ने सवाल उठाया है कि इतनी लंबी दूरी तय करने की व्यवस्था कैसे की जाए? उन्होंने कहा, "एनबीई को जवाब देना चाहिए कि हम इतनी लंबी दूरी कैसे तय करें? टिकट बुकिंग, बाढ़, कमरे की उपलब्धता, रास्ते बंद होना, ट्रेन की देरी और हवाई किराए में बढ़ोतरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हमारे जीवन के साथ खिलवाड़ बंद कीजिए."

क्या बोले फाइमा अध्यक्ष?

इतना ही नहीं फाइमा के अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि NEET PG के उम्मीदवारों के प्रति सहानुभूति नहीं दिखा रहा है. परीक्षा केंद्रों का आवंटन इतना मनमाना है कि छात्रों को बारिश के मौसम में हजारों किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि यह समय आ गया है कि NbeIndia की वीआईपी संस्कृति को खत्म किया जाए और छात्र-हितैषी व्यवस्था स्थापित की जाए.

यह भी पढ़ें- UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड ने जारी किया कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट, इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस साल 15 हजार से ज्यादा भर्ती करेगा SSC, जारी किया वैकेंसी चार्ट
इस साल 15 हजार से ज्यादा भर्ती करेगा SSC, जारी किया वैकेंसी चार्ट
अमरोहा की सुरभि यादव ने UPSC में हासिल की 14वीं रैंक, जिले और प्रदेश का बढ़ाया मान
अमरोहा की सुरभि यादव ने UPSC में हासिल की 14वीं रैंक, जिले और प्रदेश का बढ़ाया मान
ICAI CA 2026: CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
ICAI CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget