एक्सप्लोरर

NTA अब DU, BHU समेत इन यूनिवर्सिटी के लिए कॉमन पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट करेगा आयोजित, जल्द करें अप्लाई

PhD Entrance 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, डीयू, जेएनयू, बीएचयू समेत कई यूनिवर्सिटी के पीएचडी कोर्स के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगी. इस वेबसाइट से आवेदन किया जा सकता है.

NTA to conduct common PhD entrance test for these universities: पीएचडी करने की सोच रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने इस बारे में एक बड़ा फैसला लिया है और बहुत सी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए एक कॉमन पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करने की योजना बनायी है. इसके अंतर्गत कई यूनिवर्सिटीज आएंगी जिनके पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को एक ही एंट्रेंस टेस्ट देना होगा.

कौन सी हैं ये यूनिवर्सिटी

इन यूनिवर्सिटी के नाम हैं – दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी. इन सभी के पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए आपको एक ही प्रवेश परीक्षा देनी होगी.

पहले होती थी अलग-अलग परीक्षा

बता दें कि पहले एनटीए इनमें से कुछ यूनिवर्सिटीज के पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए अलग-अलग परीक्षा का आयोजन करता था. जैसे जेएनयू और डीयू के लिए परीक्षा एनटीए आयोजित करता था. बीबीएयू अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराती थी. बीएचयू में भी एमफिल और पीएचडी कोर्स के लिए रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट आयोजित होता था.

इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई

ये भी जान लें कि इन यूनिवर्सिटी के पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन चल रहे हैं. अगर आप भी इच्छुक हों तो 8 सितंबर 2023 के पहले अप्लाई कर दें. ऐसा करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – entrance.samarth.ac.in.

नोट कर लें ये जरूरी बातें

  • पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का मीडियम इंग्लिश होगा. केवल लैंग्वेज पेपर में ये नियम लागू नहीं होगा.
  • इस कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री ली हो. वे उम्मीदवार जो आखिरी साल में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
  • इस कोर्स के लिए आयु सीमा जैसा कोई बंधन नहीं है. किसी भी उम्र के कैंडिडेट इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं.
  • परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. कुछ ही समय में समय और तारीख की घोषणा होगी.
  • लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आप समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.
  • पेपर सीबीटी यानी कंप्यूटर मोड में होगा और इसमें दो सेक्शन होंगे. एक रिसर्च का और दूसरा विषय का.
  • पेपर में कुल 100 एमसीक्यू आएंगे और हर पेपर तीन घंटे का होगा.

इंफॉर्मेशन बुलेटिन देखने के लिए यहां क्लिक करें.

 यह भी पढ़ें: JNU PG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 तय समय से पहले आ सकता है परिणाम, कॉपियों की जांच लगभग पूरी
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 तय समय से पहले आ सकता है परिणाम, कॉपियों की जांच लगभग पूरी
क्या सच में बिना UPSC पास किए बन सकते हैं IAS? जानिए क्या हैं नियम
क्या सच में बिना UPSC पास किए बन सकते हैं IAS? जानिए क्या हैं नियम
NCERT 9वीं इंग्लिश की किताब में भी हुए बड़े बदलाव, इन लेखकों को दी गई ज्यादा जगह
NCERT 9वीं इंग्लिश की किताब में भी हुए बड़े बदलाव, इन लेखकों को दी गई ज्यादा जगह
UPSC Result 2025 रिजल्ट के बाद मचा हड़कंप, कई जगहों पर रैंक को लेकर किए गए गलत दावे
UPSC Result 2025 रिजल्ट के बाद मचा हड़कंप, कई जगहों पर रैंक को लेकर किए गए गलत दावे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget