एक्सप्लोरर

NTPC Recruitment 2021: एनटीपीसी लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 50 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए 6 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. एक साल की ट्रेनिंग के बाद इन सभी कैंडिडेट्स को एनटीपीसी के विभिन्न प्लांट में नियुक्त कर दिया जाएगा.

NTPC Recruitment 2021: इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकी युवतियों के लिए एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. कंपनी ने नोटिफिकेशन जारी कर इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 50 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर केवल योग्य फीमेल कैंडिडेट्स आवेदन कर सकती हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 6 मई 2021 है. कैंडिडेट्स का चयन GATE-2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. 

महत्वपूर्ण तारीखें 

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 मई 2021 निर्धारित की गई है. 

इन पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के मुताबिक इलेक्ट्रिकल ट्रेड के 22 पद, मैकेनिकल के 14 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन के 14 पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है. 

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में 65 प्रतिशत नंबरों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. इंजीनियरिंग के आखिरी वर्ष की पढ़ाई करने वाली छात्रा भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा आवेदन करने वाले कैंडिडेट GATE-2021 परीक्षा पास होने चाहिए.

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

3 साल का भरना होगा बॉन्ड

इन पदों पर जिन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा उन्हें 1 साल की ट्रेनिंग के बाद एनटीपीसी के अलग-अलग प्लांटों में नियुक्त किया जाएगा. खास बात यह है कि उन्हें ट्रेनिंग के बाद एक बॉन्ड भरना होगा, जिसके तहत उन्हें ट्रेनिंग के बाद कम से कम 3 साल एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी करनी होगी. 

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को एनटीपीसी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ntpc.co.in पर जाना होगा. यहां उन्हें भर्तियों का नोटिफिकेशन और आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: Army Recruitment 2021: आर्मी डेंटल कोर में 37 पदों पर निकली भर्तियां, 18 मई तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
IIT Bombay: सूखे पत्तों से ही बन जाएगी रसोई गैस, LPG संकट के बीच IIT बॉम्बे ने ईजाद की नई तकनीक
सूखे पत्तों से ही बन जाएगी रसोई गैस, LPG संकट के बीच IIT बॉम्बे ने ईजाद की नई तकनीक
April 2026 School Holidays: बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
Dhirubhai Ambani International School : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानिए कितनी है फीस?
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानिए कितनी है फीस?

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, चैनल ने लिया बड़ा फैसला
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
Embed widget