एक्सप्लोरर

​राजस्थान में वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस लागू, अब प्रतियोगी परीक्षा के लिए बार-बार नहीं करनी होगी जेब ढीली

​राजस्थान सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस लागू करने फैसला लिया है. इस फैसले से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

अगर आप भी बार बार सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं और आपको हर बार फीस का भुगतान करना पड़ता है तो ये खबर आपके बेहद काम की है. राजस्थान सरकार की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस लागू करने को लेकर आदेश जारी किए हैं. ये आदेश राज्य सरकार की तरफ से आयोजित कराई जाने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए लागू होगा. सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रक्रिया की बजट के दौरान घोषणा की थी. जिसका सीधा लाभ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को मिलेगा. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से उम्मीदवारों को राज्य सरकार की तरफ से निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए बार बार शुल्क नहीं देना होगा.  

सभी परीक्षाओं के लिए लागू

विशेष रूप से उम्मीदवार अपनी स्वयं की एसएसओ आईडी बना सकते हैं और एक बार पंजीकरण के लिए भर्ती विकल्पों पर जा सकते हैं. ये नियम न केवल कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं पर लागू होते हैं, बल्कि स्व-सरकारी विभागों, हाउसिंग बोर्ड और अन्य स्व-शासी निकायों की तरफ से आयोजित भर्ती पर भी लागू होते हैं. कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई आर्थिक और सांख्यिकी विभाग की कंप्यूटर सीधी भर्ती और चिकित्सा विभाग की जीएनएम/एएनएम भर्ती में भी एक बारीय रजिस्ट्रेशन फीस का नियम लागू किया है.  

कितना है शुल्क

रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान में हर वर्ष 30 लाख से ज्यादा उम्मीदवार अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते हैं. इन उम्मीदवारों को हर परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा कराना पड़ता है. इनमें कई उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं जो एक से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं में भी अपना भाग्य आजमाते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राहत देने के लिए सरकार ने श्रेणी वार रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट देने का फैसला किया है. निर्देश के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि ओबीसी, एमबीसी, एसटी, एससी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों को 400 रुपये का वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराना होगा.

यह भी पढ़ें- ​Career Tips: कॉमर्स में करियर से मिलते हैं नौकरी के ढेरों मौके, आप भी देख लें लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की आंसर की, इस तारीख तक करें आपत्ति  
इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की आंसर की, इस तारीख तक करें आपत्ति  
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
Video: शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी, वीडियो वायरल
शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी
Embed widget