एक्सप्लोरर

पैरामेडिकल कोर्स कर पाएं लाखों का पैकेज, ये कोर्स हैं टॉप ट्रेंड में

छात्र-छात्राएं पैरामेडिकल कोर्स कर लाखों रुपये कमा सकते​ हैं. आजकल ​पैरामेडिकल कोर्स काफी ट्रेंड में भी ​हैं​, इन कोर्स करने के तुरंत बाद ही जॉब लगने की संभावना रहती है.

नीट यूजी के रिजल्ट से डॉक्टर बनने के सपने को झटका लगा है तो इस फील्ड में करियर की चिंता छोड़कर कुछ और सोचिए. फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो से 12 वीं केवल डॉक्टर बनने तक ही सीमित नहीं है, पैरामेडिकल फील्ड में कोर्स कर आप अपने करियर को बुलंदी तक ले जा सकते हैं.

बायो के स्टूडेंट्स का सपना एमबीबीएस डॉक्टर बनने का होता है. इसके लिए उन्हें 12 वीं के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है. रैंक कम आने पर स्टूडेंट्स को बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस आदि से संतोष करना पड़ता है कई बार स्टूडेंट्स प्राइवेट कॉलेजों की मोटी फीस देखकर अपने कदम वापस खींच लेते हैं. ऐसे में पैरामेडिकल में डिप्लोमा जैसे कोर्स उनके करियर को चार चांद लगा सकते हैं. पीसीबी के छात्र मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी, एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी जैसे पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं.

नर्सिंग केयर असिस्टेंट

आजकल यह कोर्स काफी डिमांड में हैं. दो साल के कोर्स की फीस करीब एक लाख रुपये है. कोर्स के बाद शुरुआत में 15 से 20 हजार रुपये महीने तक की जॉब मिलती है लेकिन कुछ ही महीनों में यह 40 हजार रुपये महीने तक पहुंच सकती है.

मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी

यह कोर्स भी दो साल का है और इसकी फीस भी करीब एक लाख रुपये तक है. यह कोर्स डायग्नोसिस यानी रेडियोलॉजी से जुड़ा है. एक्स-रे, सीटी स्कैन आदि की जानकारी इस कोर्स में मिलती है. कोर्स के बाद सालाना ढाई से पांच लाख रुपये तक सैलरी मिल जाती है.

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन

दो साल में पूरा होने वाले इस कोर्स की फीस 75 हजार से एक लाख रुपये के बीच है. यह क्लीनिकल लैब टेस्टिंग से जुड़ा क्षेत्र है. कोर्स के तहत बीमारियों की पहचान के लिए लैब टेस्टिंग की जानकारी दी जाती है. इस कोर्स के बाद आप किसी प्रतिष्ठित अस्पताल या लैब से जुड़कर कार्य कर सकते हैं.

डायलिसिस टेक्नीशियन

किडनी की समस्या बेहद आम होती जा रही है. ऐसे में डायलिसिस टेक्नीशियन की मांग बढ़ी है. दो साल के डिप्लोमा के बाद तीन लाख रुपये सालाना की जॉब मिल जाती है.

एनेस्थेटिक टेक्नीशियन

बिना एनेस्थीसिया के कोई सर्जरी नहीं होती, इसलिए ये टेक्नीशियन हर अस्पताल के लिए जरूरी होते हैं. दो साल के कोर्स के बाद अच्छी जॉब मिलने की गारंटी होती है.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, राजस्थान में निकली बम्पर पद पर वैकेंसी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंपर सैलरी वाली नौकरी! पोस्ट ग्रेजुएट्स को मिलेगा 1 लाख से ज्यादा वेतन, ​ऐसे करें आवेदन ​
बंपर सैलरी वाली नौकरी! पोस्ट ग्रेजुएट्स को मिलेगा 1 लाख से ज्यादा वेतन, ​ऐसे करें आवेदन ​
बिहार विधानसभा में पास हुए बड़े फैसले, नौकरी से लेकर पढ़ाई तक होंगे बदलाव
बिहार विधानसभा में पास हुए बड़े फैसले, नौकरी से लेकर पढ़ाई तक होंगे बदलाव
DU Jobs 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली भर्ती
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget