एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के सिक्योरिटी इंचार्ज को कितनी मिलती है सैलरी? जान लीजिए पूरा पैकेज

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो के उच्चाधिकारियों का वेतन कितना होता है और उन्हें कौन से भत्ते दिए जाते हैं, इससे जुड़ी जानकारी हम आपको आज देने की कोशिश करेंगे.

​भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा विशेष सुरक्षा समूह यानी Special Protection Group (SPG) के पास होता है. SPG में अलग अलग पदों पर कर्मियों का वेतनमान उनके पद, अनुभव और सर्विस एक्सपीरियंस के आधार पर अलग अलग हो सकता है. उदाहरण के लिए, SPG सुरक्षा अधिकारियों का वार्षिक वेतन 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच होता है, जो उनके रैंक और अनुभव पर निर्भर करता है. हालांकि, SPG के उच्च पदों, जैसे सुरक्षा इंचार्ज या निदेशक, का वेतनमान सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं होता है. क्योंकि यह गोपनीयता के दायरे में आता है.

कितना होता है SPG कमांडो के अधिकारियों का वेतन

अगर बात करें पीएम की सुरक्षा में तैनात कमांडो के वेतन की तो उनका वेतन अनुभव के आधार पर बढ़ता रहता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक SPG कमांडो का मासिक वेतन 84,236 हजार रुपये से 2,39,457 रुपये के बीच होता है, जो उनके रैंक और अनुभव पर निर्भर करता है. इसके अलावा उन्हें कई सारे भत्ते भी सरकार की ओर से दिए जाते हैं. 11 से 20 सालों के अनुभव वाले सुरक्षा अधिकारियों का वेतन का वार्षिक वेतन 8 लाख से 18 लाख के बीच होता है, इसके अलावा SPG कर्मियों को वेतन के अलावा विशेष भत्ते, जोखिम भत्ता, और दूसरे लाभ भी सरकार की ओर से दिए जाते हैं. उन्हें ड्रेस अलाउंस भी मिलता है, जो ऑपरेशनल ड्यूटी पर तैनात कमांडो के लिए 27,800 रुपये प्रति वर्ष और नॉन ऑपरेशनल ड्यूटी पर तैनात कमांडो के लिए 21,225 रुपये प्रति वर्ष होता है.

फिलहाल सार्वजनिक नहीं है आंकड़े

हालांकि सुरक्षा इंचार्ज एक अलग पद होता है, जिसके आदेश का पालन SPG कमांडो को करना होता है. इन अधिकारियों का वेतन फिलहाल सार्वजनिक नहीं है. लेकिन SPG कमांडो के वेतन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक सुरक्षा अधिकारी का मासिक वेतन क्या होगा. इन पदों में भी अधिकारियों का वेतन अनुभव और रैंक के हिसाब से निर्धारित किया जाता है. गौरतलब है कि SPG कमांडो बनने के लिए सरकार ने काफी कठिन शर्तें रखी हैं जिन्हें स्वीकार करना और उन पर खरा उतरना हर किसी के बस का नहीं है.

यह भी पढ़ें: इस देश से MBBS किया तो नौकरी पक्की, पहली जॉब में ही मिलता है इतना पैकेज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nursery Admission: 2 मार्च से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन, शिक्षा विभाग ने जारी किए दाखिले के नए नियम
2 मार्च से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन, शिक्षा विभाग ने जारी किए दाखिले के नए नियम
Government Jobs for Agniveer: अब रेलवे में मिलेगी अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी, इतने हजार पदों पर निकलेंगी भर्ती
अब रेलवे में मिलेगी अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी, इतने हजार पदों पर निकलेंगी भर्ती
जिस किताब की वजह से विवाद में फंसा NCERT, उसके डायरेक्टर कितने पढ़े-लिखे? जानें उनकी सैलरी
जिस किताब की वजह से विवाद में फंसा NCERT, उसके डायरेक्टर कितने पढ़े-लिखे? जानें उनकी सैलरी
बंपर सैलरी वाली नौकरी! पोस्ट ग्रेजुएट्स को मिलेगा 1 लाख से ज्यादा वेतन, ​ऐसे करें आवेदन ​
बंपर सैलरी वाली नौकरी! पोस्ट ग्रेजुएट्स को मिलेगा 1 लाख से ज्यादा वेतन, ​ऐसे करें आवेदन ​

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, हुईं इमोशनल, बोलीं- इस बार बहुत दर्द हुआ
सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, हुईं इमोशनल, बोलीं- इस बार बहुत दर्द हुआ
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
Embed widget