एक्सप्लोरर

UPSC के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई पूजा खेडकर, आयोग ने कराई हजारों अफसरों की जांच

यूपीएससी ने धोखाधड़ी करने वाली प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की नियुक्ति रद्द कर दी और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया. आज आयोग ने एक प्रेस रिलीज जारी की है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से सिविल सेवा एग्जाम 2022 में कथित धोखाधड़ी करने वाली प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा मनोरामा दिलीप खेडकर की नियुक्ति रद्द कर दी है और उन्हें आयोग की भविष्य की सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया है.

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से 18 जुलाई को खेडकर को एक शो कॉज नोटिस जारी किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने परीक्षा नियमों के तहत अनुमत सीमा से अधिक प्रयास करने के लिए अपनी पहचान बदलकर धोखाधड़ी की है. उन्हें 25 जुलाई तक जवाब देने का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे 4 अगस्त तक बढ़ाने का अनुरोध किया.

दिया था 30 जुलाई तक का समय

UPSC ने उनकी याचिका पर विचार किया और उन्हें जवाब देने के लिए 30 जुलाई दोपहर 3:30 बजे तक का समय दिया था. संघ लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया कि यह अंतिम मौका है और आगे कोई समय नहीं बढ़ाया जाएगा. निर्धारित समय के भीतर जवाब न मिलने पर UPSC बिना किसी सूचना के कार्रवाई करेगी. लेकिन खेडकर जवाब देने में नाकाम रहीं. UPSC ने जांच के बाद पाया कि खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नियमों का उल्लंघन किया है. उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई है और उन्हें भविष्य की सभी UPSC परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

उम्मीदवारों के आंकड़ों की जांच

UPSC ने 2009 से 2023 तक के 15,000 से अधिक सफल उम्मीदवारों के आंकड़ों की जांच की. इसमें पाया गया कि खेडकर के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नियमों से अधिक प्रयास नहीं किए. UPSC का कहना है कि खेडकर ने अपना नाम और माता-पिता का नाम बदल दिया था जिससे प्रक्रिया में चूक हुई. आयोग इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अपनी प्रक्रिया को मजबूत कर रहा है. अन्य शिकायतों के जवाब में आयोग ने कहा कि वह केवल प्रारंभिक जांच करता है कि प्रमाण पत्र अधिकारी ने जारी किया गया है या नहीं, उसकी तारीख और फॉर्मेट सही है या नहीं. प्रमाण पत्रों की वास्तविकता की जांच करना आयोग का काम नहीं है. यह संबंधित अधिकारियों का काम है.

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के गुस्से का शिकार क्यों हो रहे हैं, विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कब, क्यों और कैसे बदले देशों के नाम? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
कब, क्यों और कैसे बदले देशों के नाम? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
ICC World Cup League 2: बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget