एक्सप्लोरर

PSEB Exam: पंजाब में भी रद्द हुई 12वीं की परीक्षा, सीबीएसई के नए फॉर्मूले की तर्ज पर छात्रों को मिलेंगे नंबर

कई राज्यों द्वारा अपने-अपने बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने के बाद अब पंजाब सरकार ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है. छात्रों का रिजल्ट सीबीएसई की तर्ज पर तैयार किया जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पैटर्न  (सीबीएसई) के पैटर्न को अपनाएगा. 

कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स की पढ़ाई को बाधित किया है. देश भर में पिछले साल से ही कई राज्यों में कई परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा है. अब अन्य राज्य सरकारों की तरह ही पंजाब सरकार ने भी 12 वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है. सरकार ने इसके साथ ही Central Board of Secondary Education (CBSE) के प्रारूप के तहत ही छात्रों को नंबर दिए जाने का भी निर्णय लिया है. स्टूडेंट्स के रिजल्ट कक्षा 10, 11 और 12 में प्रदर्शन के आधार पर 30:30:40 के फॉर्मूले के तहत तैयार किए जाएंगे. पंजाब सरकार के इस निर्णय की घोषणा करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पैटर्न (सीबीएसई) को अपनाएगा. 

10वीं, 11 वीं और 12वीं प्री बोर्ड के आधार पर मूल्यांकन 
शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि  PSEB रिजल्ट का ऐसा ड्राफ्ट तैयार करेगा जिसमें कक्षा 10 में पांच मुख्य विषय़ों में से सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के थ्योरी पेपर में लाए गए प्रदर्शन पर 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा जबकि कक्षा 11 में प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा के प्रदर्शन को भी 30 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. इसके बाद छात्रों ने 12वीं कक्षा में प्री बोर्ड, प्रैक्टिकल और इंटरनल एसेसमेंट में कितना प्रदर्शन किया, इसे 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. 

स्ट्रीम बदलने वाले छात्रों के मूल्यांकन में 11वीं का प्रदर्शन नहीं
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो छात्र 11वीं के बाद 12 वीं में अपना संकाय (stream ) बदलवा लिए हैं, उनके रिजल्ट को तैयार करने में10वीं और 12वीं के प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों को 10वीं में हासिल अंक और 12वीं के प्री बोर्ड, प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरनल एसेसमेंट पर वेटेज दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री सिंगला ने कहा, 12वीं की परीक्षा पर निर्णय लेना समय की मांग थी क्योंकि छात्र और अभिभावक इस बात को लेकर चिंतित थे के छात्रों की आगे की पढ़ाई कैसी होगी. 

संतुष्ट नहीं होने वाले स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा
शिक्षा मंत्री ने कहा, जो स्टूडेंट्स परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए स्थिति अनुकूल होने पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. पंजाब में 12वीं परीक्षा के लिए 3,08,000 स्टूडेंट्स ने 2020-21 अकादमिक सत्र के लिए PSEB में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें सरकारी और कुछ निजी स्कूल के छात्र भी शामिल हैं. सबसे पहले सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी. इसके बाद कई राज्यों ने भी अपने-अपने बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. कोविड के कारण अब तक मध्य प्रदेश, असम, ओडिशा, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों ने अपने यहां बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी है. 

ये भी पढ़ें-

Delta Variant: पहली बार पूर्वोत्तर के दो राज्यों मणिपुर और मिजोरम में मिले खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के मामले 

Railway News: कोरोना की दूसरी लहर थमने के संकेतों के बीच बदली तस्वीर, बढ़ी पैसेंजर बुकिंग- घटी ऑक्सीजन ढुलाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget