एक्सप्लोरर

Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान बोर्ड परीक्षा कल से होगी शुरू, 20 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, भूलकर भी न करें ये गलती

Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू करने जा रहा है. एग्जाम से पहले बोर्ड ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं.

जो छात्र-छात्राएं कल से होने वाली राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे, उनके लिए जरूरी खबर है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू कर रहा है. इस साल एग्जाम में करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इसके लिए राज्य भर में 6,187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन परीक्षाओं की समय अवधि 10वीं के लिए 6 मार्च से 4 अप्रैल तक, जबकि 12वीं के लिए 6 मार्च से 7 अप्रैल तक रहेगी.

परीक्षाएं एक शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी, जिसका समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस बार परीक्षा केंद्रों पर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि राज्य के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्रों के वितरण और परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी. इसके साथ ही सीसीटीवी से निगरानी के अतिरिक्त अन्य जिलों में एक उड़नदस्ता की तरफ से भी प्रतिदिन वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है.

जरूरी निर्देश

बोर्ड ने छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के बाद किसी भी छात्र को अनुमति नहीं दी जाएगी. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर केवल स्कूल ड्रेस में ही आने के निर्देश दिए गए हैं. एग्जाम सेंटर पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. इन नियमों का उल्लंघन करने पर छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिया जा सकता है.

कुल परीक्षा केंद्र और कंट्रोल रूम

इस वर्ष राज्य के 41 जिलों में कुल 6,187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों की निगरानी के लिए एक केंद्रीय कंट्रोल रूम बोर्ड कार्यालय में स्थापित किया गया है, जो 1 मार्च से 9 अप्रैल तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स के लिए मौका, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

कक्षा 10वीं परीक्षा डेट्स

  • 6 मार्च: अंग्रेजी
  • 12 मार्च: हिंदी
  • 17 मार्च: सामाजिक विज्ञान
  • 21 मार्च: विज्ञान
  • 26 मार्च: गणित
  • 4 अप्रैल: संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी और अन्य भाषाएं

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ISRO के साइंटिस्ट इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कर चुके हैं पढ़ाई, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

कक्षा 12वीं परीक्षा डेट्स

  • 6 मार्च: मनोविज्ञान
  • 8 मार्च: भूगोल, अकाउंटेंसी, भौतिकी
  • 10 मार्च: अंग्रेजी (अनिवार्य)
  • 18 मार्च: अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान
  • 29 मार्च: गणित
  • 7 अप्रैल: कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
AI से नौकरियां बनेंगी या जाएंगी? जानें करियर पर मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे का जवाब
AI से नौकरियां बनेंगी या जाएंगी? जानें करियर पर मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे का जवाब
नेवी में ज्यादा सैलरी मिलती है या मर्चेंट नेवी में, जानें दोनों में करियर बनाने का तरीका
नेवी में ज्यादा सैलरी मिलती है या मर्चेंट नेवी में, जानें दोनों में करियर बनाने का तरीका
CBSE का बड़ा फैसला, क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, बदलेगा पढ़ाई का तरीका
CBSE का बड़ा फैसला, क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, बदलेगा पढ़ाई का तरीका

वीडियोज

Bollywood News:14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन की वापसी, ‘राम जी आकर भला करेंगे’ ने मचाया धमाल
Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live
IPO Alert: Omnitech Engineering IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band |Paisa Live
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महारिकॉर्ड पर जसप्रीत बुमराह की नजर, सिर्फ 3 विकेट लेते ही कर देंगे कमाल 
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महारिकॉर्ड पर जसप्रीत बुमराह की नजर, सिर्फ 3 विकेट की दरकार
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
Delhi Name Change: केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
Embed widget