एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर अपने एक सवाल की वजह से ट्रोल हो रहे रणवीर इलाहाबादिया, जानिए कितने हैं पढ़े लिखे

रणवीर इलाहाबादिया के एक शो में एक महिला कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल पूछने के बाद से वो सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर आ गए हैं. आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं कि वो कितने पढ़े लिखें हैं.

रणवीर इलाहाबादिया भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स और पॉडकास्टर में से एक हैं. पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें 'बीयरबायसिप्स' के नाम से जाना जाता है, ने समै रैना के शो में एक अश्लील सवाल पूछने के बाद विवाद खड़ा कर दिया है.

रणवीर इलाहाबादिया, जो कि इंडिया गॉट लेटेंट के हालिया एपिसोड में शामिल हुए थे उन्होंने एक पार्टिसिपेंट से एक अश्लील सवाल पूछा जिसके बाद से वो नेटिजन्स की आलोचना के शिकार बने हैं. सोशल मीडिया पर ये मामला इस हद तक बढ़ गया है कि महाराष्ट्र के सीएम को भी इसको लेकर कार्रवाई के लिए कहना पड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि इतने विवादों में घिरने वाले रणवीर इलाहाबादिया कितने पढ़े लिखे हैं. 

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की रणवीर ने पढ़ाई 

रणवीर इलाहाबादिया का जन्म 2 जून 1993 को हुआ था. वे एक यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट हैं जिनके यूट्यूब पर मिलियन्स सब्सक्राइबर्स हैं. उन्होंने अपनी शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और द्वारकादास जे. संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से की थी और फोर्ब्स 30 अंडर 30 लिस्ट में भी नामित हुए थे. उनका यूट्यूब करियर फिटनेस रूटीन की वीडियोज से शुरू हुआ था. वे अपनी फिटनेस वीडियो 'बीयरबायसिप्स' चैनल पर पोस्ट करते थे, जिसे उन्होंने ग्रेजुएट होने के बाद शुरू किया था.

जैसे-जैसे 'बीयरबायसिप्स' बढ़ा, इलाहाबादिया ने मेंस फैशन, ग्रूमिंग, व्यक्तिगत विकास और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विभिन्न टॉपिक्स पर कंटेंट शेयर करना शुरू किया. जल्द ही उनका कंटेंट लाखों लोगों से जुड़ने लगा और वे भारतीय डिजिटल स्पेस में एक प्रमुख आवाज बन गए.

2018 में, जब वे सिर्फ 24 साल के थे वो मोंक एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर बने, जो एक टैलेंट मैनेजमेंट और कंटेंट क्रिएशन एजेंसी है. इस कंपनी ने नेटफ्लिक्स, गूगल और पेप्सिको जैसी कंपनी के साथ काम किया है. उन्होंने 2019 में अपना पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' शुरू किया, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, सद्गुरु और आर्नोल्ड श्वार्जनेगर जैसे ग्लोबल पर्सनैलिटीज का इंटरव्यू किया.

रणवीर इलाहाबादिया विवाद

यह पहली बार नहीं है जब इलाहाबादिया विवादों में घिरे हैं. 2021 में, उन्होंने एक सेक्सिस्ट ट्वीट किया था जिसमें कहा था कि जो महिलाएं कुर्तियां पहनती हैं, वे पुरुषों को 'घुटनों पर लाकर' रखेंगी. 2013 में, उन्होंने अपने पॉडकास्ट में वकील जे. साई दीपक से पूछा था कि कौन से व्यक्तियों को भारत छोड़ देना चाहिए, जिसके बाद श्री दीपक ने कुछ पत्रकारों और इतिहासकारों का नाम लिया, जिससे बवाल मच गया. पिछले साल, उन्हें मलप्पुरम, केरल के एक गांव में इस्लामी कानून लागू होने की अनवेरिफाइड जानकारी अपने शो पर प्रसारित करने के लिए आलोचना मिली थी.

रणवीर इलाहाबादिया को मिली सम्मान और पुरस्कार

-2019 में 'कॉस्मोपॉलिटन' द्वारा पॉपुलर चॉइस बेस्ट फैशन ब्लॉगर पुरस्कार
-2020 में 'फेमिना इंडिया' द्वारा एजेंट ऑफ चेंज सम्मान
-2021 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा 'वॉरियर ऑफ चेंज अवार्ड'
-2021 में लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड द्वारा मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर इन्फ्लुएंसर अवार्ड
-2023 में भारत का बेस्ट यूट्यूब कंटेंट अवार्ड

यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: क्रिकेट से कैसे फोकस रखना सीख सकते हैं छात्र, पीएम मोदी ने दिया ये मंत्र

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 के लिए फटाफट करें रजिस्ट्रेशन, बेहद करीब है लास्ट डेट
NEET UG 2026 के लिए फटाफट करें रजिस्ट्रेशन, बेहद करीब है लास्ट डेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
Embed widget