एक्सप्लोरर

Bihar Board 10th Result 2020: रिजल्ट जारी होने के पहले आई एक नई खबर, BSEB Matric रिजल्ट पर पढ़ें ये जानकारी

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर आई है. अब रिजल्ट जारी होने के पहले ही मैट्रिक के छात्र कक्षा 11वीं में एडमिशन ले सकेंगे.

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 12.30 बजे शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने गत शुक्रवार को बताया था कि 10वीं का रिजल्ट पोस्ट इवैल्यूएशन प्रक्रिया का कुछ काम बाकी रह जाने से अगले 4 – 5 दिनों में किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं. इनके इस कथन से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है.  उससे पहले 10वीं के परीक्षार्थियों के लिए एक काम की खबर आई है.

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित होने में हो रही देरी के कारण इन स्टूडेंट्स के 11वीं के सत्र में देरी न हो, समय से इन विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो, इसके लिए बिहार के स्कूलों ने 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन लेना शुरू कर दिया है. यह प्रोविजनल एडमिशन (नामांकन) अपने ही स्कूल में कक्षा 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं का किया जा रहा है. इसके लिए स्टूडेंट्स और अभिभावकों को स्कूल द्वारा मैसेज भेजकर जानकारी दी जा रही है. साथ ही छात्र- छात्राओं और अभिभावकों की सुविधा के लिए यह जानकारी स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है.

स्टूडेंट्स का नामांकन उनके प्रीबोर्ड के अंक और आंतरिक असेसमेंट के आधार पर किया जायेगा. चूँकि बोर्ड के रिजल्ट आने में देरी हो रही है. इस वजह से कक्षा 11वीं का सत्र भी लेट न हो और यह समय से शुरू हो इस लिए यह एकदम उठाया गया है. दूसरे स्कूल के स्टूडेंट्स का एडमिशन बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद ही लिया जायेगा. बीडी पब्लिक स्कूल के निदेशक एसबी राय ने बताया कि 11वीं के सत्र में देरी ना हो, इसके लिए अपने ही स्कूल के बच्चों का नामांकन ले रहे हैं.

बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट: आज हो सकता है जारी

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज 26 मई को जारी किया जा सकता है. उनके अनुसार पोस्ट इवैल्यूएशन का कार्य पूरा न होने के कारण गत शुक्रवार को मैट्रिक रिजल्ट घोषित नहीं किये जा सके थे.

बिहार बोर्ड 10 वीं परीक्षा में शामिल्र स्टूडेंट्स

इस वर्ष बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 15.29 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें 7.83 लाख छात्राएं थीं. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी 2020 के बीच आयोजित की गई थी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
इस दिन खत्म होगा इंतजार! राजस्थान बोर्ड इस डेट को जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट
इस दिन खत्म होगा इंतजार! राजस्थान बोर्ड इस डेट को जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट
UPSC में अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर, टॉप 10 में 3 बेटियों ने भी लहराया परचम
UPSC में अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर, टॉप 10 में 3 बेटियों ने भी लहराया परचम
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget