एक्सप्लोरर

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड टॉपर्स का इंटरव्यू और दोबारा लेता है टेस्ट, जानिए क्या है इसकी वजह

बिहार बोर्ड देश का पहला स्कूल बोर्ड है जो टॉपर्स का री-टेस्ट और इंटरव्यू लेता है और उसके बाद नतीजे घोषित करता है.

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का सभी स्टूडेंट्स काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहें हैं, परन्तु अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किये गए हैं. इसमें देरी होने के कारणों में टॉपर्स का दोबारा टेस्ट तथा उनका फिजिकल वेरीफिकेशन कराना भी एक कारण है.

बिहार बोर्ड देश का एकमात्र और पहला ऐसा स्कूल परीक्षा बोर्ड है जो टॉपरों का दोबारा टेस्ट और इंटरव्यू लेता है. अर्थात टॉपर्स को परीक्षा के बाद भी दूसरी परीक्षा से गुजरना पड़ता है. उसके बाद बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करता है.

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज कुछ ही देरी में घोषित किया जा सकता है. इसके पहले टॉपर्स के कॉपियों की दोबारा जांच और उनके इंटरव्यू (फिजिकल वेरीफिकेशन) की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. इस बार टॉपर्स का फिजिकल वेरीफिकेशन वीडियों कांफ्रेंसिंग के द्वारा किया गया है.

कदाचार और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका था, बिहार बोर्ड

इसके पहले गत वर्षों में तो बिहार बोर्ड कदाचार और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका था. वर्ष 2016 और 2017 के रिजल्ट घोषित होने के बाद आये टॉपर्स घोटाले ने तो बिहार बोर्ड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम कर दिया.

वर्ष 2016 की टॉपर्स रूबी रॉय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसके द्वारा परीक्षा में लिये गए विषयों में एक विषय प्रोडिकल साइंस' (पॉलिटिकल साइंस) था. रूबी रॉय ने बताया कि इस विषय में खाना बनाने की शिक्षा दी जाती है. वहीँ साइंस के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ को इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन के बारे में कोई जानकरी नहीं थी. टॉपर्स के इस ज्ञान से तो टॉपरों पर सवालिया निशान उठने स्वाभाविक ही थे. वर्ष 2017 के आर्ट्स के टॉपर गणेश कुमार संगीत विषय से टॉप किया था. उन्हें संगीत का बेसिक ज्ञान भी नहीं था. यही नहीं गणेश कुमार ने तो बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी उम्र भी छिपाई थी.

जांच में खुली भ्रष्टाचार की कई परतें और सामने आई बड़ी मछलियां

जब इन मामलों ने तूल पकड़ा तो इस भ्रष्टाचार की जांच शुरू हुई. जांच में भ्रष्टाचार की परत दर परत खुलती गई. इसमें बिहार बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष लालकेश्‍वर प्रसाद सहित कई बड़ी हस्तियां पकड़ में आई.

सुधार में उठाये गए कई कदम, शुरू हुआ टॉपर्स का वेरीफिकेशन

इसके बाद राज्य की नीतीश कुमार सरकार इसमें सुधार के लिए कई कड़े कदम उठाए. इसी में से एक कदम टॉपर्स के वेरीफिकेशन की प्रक्रिया भी है. इस प्रक्रिया के तहत अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है. मेरिट लिस्ट में टॉपर्स की कापियों की दोबारा जाँच एक विशेषज्ञ कमेटी करती है. उसके बाद टॉपरों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है. इन टॉपरों का इंटरव्यू एक्सपर्ट कमेटी लेती है और यह इस बात की जांच करती है कि परीक्षार्थी टॉप करने की योग्यता रखता है.

इस बार टॉपर्स का इंटरव्यू हुआ वीडियों कॉलिंग के माध्यम से

इस वर्ष देश में लॉकडाउन होने कारण बिहार बोर्ड के 10वीं के टॉपर्स का इंटरव्यू वीडियो कालिंग के माध्यम से लिया गया है. क्योंकि लॉकडाउन में विभिन्न स्थानों से टॉपर्स को बुलाना संभव नहीं था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, UPSSSC ने जारी किया लेखपाल पीईटी एग्जाम का रिजल्ट
अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, UPSSSC ने जारी किया लेखपाल पीईटी एग्जाम का रिजल्ट
SBI क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते है आसानी से नतीजे
SBI क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते है आसानी से नतीजे

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget