एक्सप्लोरर

CBSE 12th Results 2021: ऐसे तैयार किया गया इस बार 12वीं का रिजल्ट, जानिए फॉर्मूला

CBSE Results: 12वीं के नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए बोर्ड द्वारा अंतिम तिथि को 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया था. डेटा जमा हो जाने के 5 दिनों के अंदर ही सीबीएसई ने नतीजों की घोषणा कर दी.

CBSE 12th Results 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के नतीजों को आज दोपहर ठीक 2 बजे जारी कर दिया गया. सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं के नतीजे  बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in या cbsersults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं या फिर भारत सरकार के डिजिलॉकर से डाउनलोड नतीजों के सर्टिफिकेट की कॉपी प्राप्त कर सकते हैं.

कुल छात्र जिन्होंने परीक्षा दी उनकी संख्या 1304561 थी. जिनमें से 1296318 छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. यह 99.37 प्रतिशत छात्रों का कुल प्रतिशत बनता है. दिल्ली क्षेत्र के कुल छात्रों की संख्या इस वर्ष (जिसमें विदेशी छात्रों की संख्या शामिल है) 291606 है. जिसमें से 291135  छात्र पास हुए हैं यानी 99.84 प्रतिशत है. सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले करीब 14 लाख छात्र हैं. जिनमें से 1304561 छात्रों ने परीक्षा दी और 1296318 पास हुए. दरअसल निजी उम्मीदवारों की संख्या करीब 60 हजार (65184) है, जिनके नतीजे 5 अगस्त तक घोषित किए जा सकते हैं. फेल हुए छात्रों की संख्या 8243 रही.

जवाहर नवोदय विद्यालय के नतीजे 99.94 प्रतिशत (पिछले साल 99.70) रहा, जो कि पिछले साल से बेहतर है. वहीं केंद्रीय विद्यालय का नतीजा 100 में से 100 रहा. CTSA यानी सेंट्रल तिब्बतन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन के नतीजे भी 100 में से 100 आए हैं. 12वीं के नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए बोर्ड द्वारा अंतिम तिथि को 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया था. डेटा जमा हो जाने के पांच दिनों के अंदर ही सीबीएसई ने नतीजों की घोषणा कर परेशान छात्रों को राहत की सांस दी है.

कैसे तैयार किया जा रहा है रिजल्ट

सीबीएसई के रिजल्ट 2021 को तैयार करने के लिए सरकार ने हलफनामा में कहा है कि 10वीं और 11वीं का 30-30 फीसदी वेटेज होगा. वहीं 12वीं प्री बोर्ड के नंबर से 40 फीसदी वेटेज मिलेगा. सीबीएसई ने 17 जून को ही जानकारी देते हुए कहा था कि 10वीं के 5 विषय में से 3 विषय के सबसे अच्छे अंकों को मूल्यांकन के लिए लिया जाएगा. 11वीं के पांचों विषय का एवरेज लिया जाएगा और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम+प्रेक्टिकल के अंकों को मूल्यांकन के लिए जोड़ा जाएगा. यानी 10वीं के नंबर का 30 परसेंट, 11वीं के नंबर का 30 परसेंट और 12वीं के नंबर का 40 परसेंट जोड़ कर इस वर्ष के नतीजे घोषित हुए हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE 12th Results 2021: सीबीएसई 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 70 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स 95% मार्क्स से पास, जानें रिजल्ट की बड़ी बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, UPSSSC ने जारी किया लेखपाल पीईटी एग्जाम का रिजल्ट
अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, UPSSSC ने जारी किया लेखपाल पीईटी एग्जाम का रिजल्ट
SBI क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते है आसानी से नतीजे
SBI क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते है आसानी से नतीजे

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget