एक्सप्लोरर

ICAI ने जारी किए CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की तरफ से सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. जिन्हें कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर चेक कर सकते हैं.

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2025 सत्र के लिए CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं.

जनवरी 2025 सत्र की CA फाउंडेशन परीक्षा में कुल 110,887 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 23,861 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इस परीक्षा का पासिंग प्रतिशत 21.52% रहा. सीए फाउंडेशन की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी. जिन उम्मीदवारों ने प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त किए, उन्हें पास घोषित किया गया. इसके अलावा, 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को "पास विद डिस्टिंक्शन" का दर्जा दिया गया.

सीए इंटरमीडिएट का परिणाम
वहीं, CA इंटरमीडिएट परीक्षा में हैदराबाद की दीपांशी अग्रवाल ने टॉप किया. उन्होंने 600 में से 521 अंक हासिल किए. इस परीक्षा में कुल 48,261 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें से 6,781 उम्मीदवार सफल हुए. इस परीक्षा का पासिंग प्रतिशत 14.05% रहा.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
ICAI के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होगा. वहां पर उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा. इसके बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

जरूरी जानकारी
सीए फाउंडेशन की परीक्षा के लिए न्यूनतम 40 अंक प्रत्येक विषय में और कुल 50% अंक हासिल करना अनिवार्य था. वहीं, जो उम्मीदवार 70% से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें डिस्टिंक्शन के साथ पास घोषित किया जाता है. यदि किसी उम्मीदवार को अपने स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि दिखाई दे, तो वे ICAI अधिकारियों से संपर्क कर इसे ठीक करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ISRO के साइंटिस्ट इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कर चुके हैं पढ़ाई, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले icai.nic.in पर जाएं.
फिर होमपेज पर ICAI CA जनवरी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसके बाद उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करें.
अंत में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट ले लें.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स के लिए मौका, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, UPSSSC ने जारी किया लेखपाल पीईटी एग्जाम का रिजल्ट
अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, UPSSSC ने जारी किया लेखपाल पीईटी एग्जाम का रिजल्ट
SBI क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते है आसानी से नतीजे
SBI क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते है आसानी से नतीजे
बिहार बोर्ड इंटर की कॉपी जांच की तारीख तय, जानिए कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?
बिहार बोर्ड इंटर की कॉपी जांच की तारीख तय, जानिए कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Iran Attacks: चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
जम्मू कश्मीर में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब इस डेट तक करें आवेदन, ये हैं आसान स्टेप्स
जम्मू कश्मीर में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब इस डेट तक करें आवेदन, ये हैं आसान स्टेप्स
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
Embed widget