एक्सप्लोरर

शीतलहर के चलते इन राज्यों के स्कूलों में बढ़ी विंटर वेकेशन, जानिए कहीं आपके बच्चे की भी तो नहीं है छुट्टी

बढ़ती ठंड को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों कि छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी स्कूल जाता है तो यहां पढ़ें कि कहीं उसके स्कूल कि भी तो छुट्टियां नहीं बढ़ गईं हैं...

ठंड जबसे बढ़ी है तबसे ही स्कूलों में विंटर वेकेशन शुरू हो गए हैं. ठंड के चलते देश के विभिन्न राज्यों में स्कूलों कि छुट्टियों को बढ़ाया भी गया है. फिर वो यूपी हो, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर हो या दिल्ली सभी जगह ठंड का प्रकोप जारी है. ऐसे में स्कूलों में क्लास 8वीं तक कि छुट्टियां बढ़ाई जा रही है. खराब मौसम के कारण उत्तर भारत के अधिकांश स्कूल 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टियों के बाद 15 जनवरी 2025 को फिर से खुल गए हैं. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर और कोहरे की चेतावनी के कारण कई जिलों में शीतकालीन छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है.

यूपी के इन जिलों में स्कूलों कि हुई छुट्टी 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों ने भीषण शीतलहर के कारण छात्रों के लिए स्कूल बंद करने की घोषणा की है. बरेली में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी और परिषदीय स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. इसी तरह बदायूं में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 15 और 16 जनवरी को दो दिन के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है.

शाहजहांपुर में भी इसी तरह का आदेश जारी कर आठवीं कक्षा तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रखे गए हैं. गाजियाबाद में शीतलहर के चलते डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है. 18 जनवरी तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी स्कूल आएंगे. यह आदेश यूपी बोर्ड , सीबीएसई, आईसीएससीई व अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा.

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की छुट्टियां

सभी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है, जो 1 जनवरी से 1 फरवरी, 2025 तक रहेगा. जम्मू-कश्मीर में कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे.

दिल्ली के स्कूलों में भी हो सकती हैं छुट्टियां

दिल्ली सरकार के द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश पर रहेंगे. इन स्कूलों के फिर से 16 जनवरी 2025 (गुरुवार) को खुलने की संभावना है. हालांकि, अगर शीतलहर और कोहरे की स्थिति जारी रहती है, तो छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की आंसर की, इस तारीख तक करें आपत्ति  
इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की आंसर की, इस तारीख तक करें आपत्ति  
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget