एक्सप्लोरर

ग्वालियर के इस स्कूल में कई सेलेब्रिटीज ने की है पढ़ाई, फीस जानकर रह जाएंगे दंग!

भारत के सबसे महंगे स्कूलों में से एक, ग्वालियर का ये स्कूल, जहां से मुकेश अंबानी और सलमान खान ने की पढ़ाई! जानिए इसकी चौंकाने वाली फीस और एडमिशन प्रोसेस.

भारत में कई आइकॉनिक स्कूल हैं. कुछ अपनी महंगी फीस के लिए मशहूर हैं, तो कुछ देश के सबसे पुराने स्कूल के रूप में जाने जाते हैं. चेन्नई का सेंट जॉर्ज एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल भारत का सबसे पुराना स्कूल माना जाता है, जिसकी स्थापना 1715 में हुई थी. आज भी भारत में कई स्कूल 100 से 300 साल पुराने हैं और पहले जितने फेमस थे, आज भी उतने ही फेमस हैं. ऐसे ही आइकॉनिक स्कूलों में से एक है ग्वालियर का "द सिंधिया स्कूल".

मध्य प्रदेश का यह वही स्कूल है जहां से भारत के अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, बॉलीवुड स्टार सलमान खान समेत देश के कई बड़े लोगों ने पढ़ाई की है. इस स्कूल में पढ़ाई करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन यहां से पढ़ाई कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. इस स्कूल की एक महीने की फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे. ग्वालियर के सिंधिया स्कूल की गिनती भारत के सबसे महंगे स्कूलों (Most Expensive School in India) में होती है.

सिंधिया स्कूल इतना फेमस क्यों है?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित 'सिंधिया स्कूल' की स्थापना 1897 में महाराजा माधवराव सिंधिया (I) ने की थी. यह एक बॉय बोर्डिंग स्कूल है. सिंधिया स्कूल ग्वालियर के एक 1000 साल पुराने फोर्ट में बना हुआ है. इस स्कूल में 6वीं, 7वीं और 8वीं क्लास में एडमिशन ले सकते हैं. स्टूडेंट्स की एज 11 से 13 साल के बीच होनी चाहिए. लेकिन सीट खाली होने पर मेधावी स्टूडेंट्स को 9वीं और 11वीं क्लास में भी एडमिशन मिल सकता है.

एडमिशन प्रोसेस क्या है?

सिंधिया स्कूल में दो एप्टीट्यूड टेस्ट - कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (CAA) और सिंधिया स्कूल एप्टीट्यूड असेसमेंट (SAA) के जरिए स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाता है. एप्टीट्यूड असेसमेंट में मैथ्स, इंग्लिश, हिंदी/जनरल अवेयरनेस शामिल है. CAA हर साल जुलाई से शुरू होने वाले सेशन के लिए नवंबर के तीसरे सैटरडे को होता है. जबकि SAA हर साल जनवरी/फरवरी में आयोजित किया जाता है.

कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (CAA) और सिंधिया स्कूल एप्टीट्यूड असेसमेंट (SAA) के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए स्टूडेंट्स को स्कूल में स्पोर्ट्स, को-करिकुलर एक्टिविटीज और फैकल्टी के साथ इंटरैक्टिव सेशन के लिए बुलाया जाता है. इस फेज में स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स Scindian Life का एक्सपीरियंस करते हैं. CAA का फाइनल रिजल्ट आमतौर पर 20 जनवरी तक और SAA का फाइनल रिजल्ट 15 अप्रैल तक डिक्लेयर किया जाता है.

ये है फीस स्ट्रक्चर

अगर सिंधिया स्कूल में कोई फॉरेन स्टूडेंट एडमिशन लेना चाहता है तो उसे 15,30,700 रुपये एनुअल फीस देनी होती है. इंडियन स्टूडेंट्स को एडमिशन फीस के तौर पर 5 लाख रुपये जमा करने पड़ते हैं. इसके बाद स्कूल फीस के तौर पर 8.25 लाख रुपये जमा करने पड़ते हैं, जो नॉन-रिफंडेबल होते हैं. इस तरह से स्टूडेंट्स को टोटल एनुअल फीस 13.25 लाख रुपये पे करनी पड़ती है. वहीं इंडियन सिक्योरिटी फोर्स के कर्मचारियों के बच्चों के लिए एनुअल फीस 8.50 लाख रुपये है.

ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पढ़ाई कर चुके फेमस पर्सनालिटी

ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के प्रमुख एलुमिनी में बॉलीवुड के सलमान खान, अरबाज खान, कुशल टंडन, राज जुत्सी, जलाल आगा, विकास कालंत्री, डायरेक्टर्स सूरज बड़जात्या, अनुराग कश्यप, अभिनव कश्यप, सिंगर नितिन मुकेश, रेडियो जॉकी अमीन सयानी और म्यूजिशियन मीत ब्रदर्स शामिल हैं, साथ ही इंडियन पॉलिटिशियन्स में गोवा के गवर्नर भारत वीर वांचू, ग्वालियर स्टेट के गवर्नर जॉर्ज जीवाजीराव सिंधिया, केंद्रीय मिनिस्टर जितेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मिनिस्टर नटवर सिंह, कांग्रेस लीडर माधवराव सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मिनिस्टर पुसापति अशोक गजपति राजू, बीजेपी लीडर वीर विक्रम सिंह और जेडीयू लीडर पवन वर्मा ने भी इस प्रतिष्ठित स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है. 

यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026: Re-Neet को लेकर आई बड़ी खबर; NTA ने रिलीज की एग्जाम सेंटर लिस्ट
NEET UG 2026: Re-Neet को लेकर आई बड़ी खबर; NTA ने रिलीज की एग्जाम सेंटर लिस्ट
CBSE issues final reminder: CBSE ने जारी किया फाइनल रिमाइंडर 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन का आज आखिरी मौका 
CBSE ने जारी किया फाइनल रिमाइंडर 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन का आज आखिरी मौका 
Sriram Krishnan: व्हाइट हाउस की नौकरी छोड़ेंगे श्रीराम कृष्णन, कहां से की है पढ़ाई और कितनी मिलती है सैलरी? 
व्हाइट हाउस की नौकरी छोड़ेंगे श्रीराम कृष्णन, कहां से की है पढ़ाई और कितनी मिलती है सैलरी? 
UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget