एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: पहले मौके को आखिरी मानते हुए सृष्टि ने की तैयारी और कुछ ऐसे यूपीएससी परीक्षा में मारी बाजी

IAS Topper: यूपीएससी सीएसई परीक्षा में टॉप करने वाली सृष्टि जयंत देशमुख की सफलता की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है. सृष्टि ने पहले ही अटेम्प्ट में ऑल इंडिया रैंक 5 के साथ सफलता हासिल की थी.

IAS Topper Srushti Deshmukh: सृष्टि को देखते ही सबसे पहले उनकी सादगी आकर्षित करती है. ऐसा लगता ही नहीं कि ये आईएएस टॉपर रह चुकी हैं और सालों से एक बड़ा पद और उस पद से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां उठा रही हैं. उनकी सरलता बातों में भी झलकती है. जितनी सादगी और शालीनता से वे अपनी सफलता का श्रेय दूसरों को देती हैं, वह आसान नहीं है. सृष्टि का यही नजरिया उनकी सफलता में सबसे अहम साबित हुआ.

उन्होंने यूपीएससी परीक्षा को कभी देश की कठनितम परीक्षा की श्रेणी में रखा ही नहीं. वे कहती हैं कि वे केवल ईमानदारी से प्रयास करती थी और ये भूल जाती थी कि जो वो पाना चाह रही हैं, वह कठिन नहीं बहुत कठिन है. जानते हैं सृष्टि की सफलता की कहानी.

बचपन का सपना था आईएएस बनना

सृष्टि काफी कम उम्र से ही आईएएस बनना चाहती थी और उनके इस सफर की सबसे मजेदार बात ये है कि न ही बचपन में और न ही समझ आने के बाद उन्होंने कभी ये जानने की कोशिश की कि उनका सपना देश की सबसे कठिन परीक्षा पास करना है. इस पहलू पर कभी ध्यान न देते हुए सृष्टि केवल लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयारी करती रहीं और पहले ही प्रयास में सफल भी हुईं.

इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की साथ

यूपीएससी जैसी परीक्षा के साथ दूसरे एग्जाम देने की चुनौती सृष्टि जैसे कैंडिडेट ही पूरी कर सकते हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग के तीसरे साल से यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी की और अगले ही साल यानी ग्रेजुएशन का चौथा साल पूरा होते ही इंजीनयरिंग की डिग्री भी ली और पांचवीं रैंक लाकर यूपीएससी टॉपर भी बनीं.

ऐसे लोगों से बनाई दूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सृष्टि का मानना है कि इस बात का आपके मोटिवेशन और तैयारी पर बड़ा असर पड़ता है कि आप किन लोगों से घिरे रहते हैं. वे कहती हैं कि निगिटेव लोगों से दूर न हों, उन्हें अपने जीवन से ही हटा दें. ये एनर्जी सकर्स होते हैं जो आपको कदम-कदम पर रोकेंगे. आपको कहेंगे कि यह आपसे नहीं होगा. ऐसी बातों का दिमाग पर कई बार गहरा असर होता है, जिसका प्रभाव सफलता पर पड़ता है.

सोशल मीडिया से होता है समय बर्बाद

सृष्टि एक साक्षात्कार में बताती हैं कि मेहतन सभी करते हैं लेकिन फर्क डालता है हर कैंडिडेट का दिमागी स्तर. जिसका दिमाग जितना शांत और सही दिशा में है उसे उतना ही फायदा मिलता है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में खर्च करना जरूरी है. वे फिजिकल और मेंटल फिटनेस को सफलता के लिये बहुत आवश्यक मानती हैं. सृष्टि ने खुद का ध्यान भटकने से बचाने के लिये तैयारी की शुरुआत करने से पहले ही सोशल मीडिया एकाउंट्स डिलीट कर दिये थे.

सृष्टि ने दिये टिप्स

इसके अलावा वे दो टिप्स देती हैं. वे कहती हैं सिविल सर्विसेस की तैयारी में कंसिसटेंसी और फेथ बहुत जरूरी है. ऐसा न करें कि एक दिन सात-आठ घंटे पढ़ लिया फिर अगले दिन दो घंटे पढ़ा या स्किप कर दिया. जितने भी घंटे अपनी क्षमता के अनुसार आप फिक्स करें, उतने घंटे रोज़ पढ़ें, इसी कंसिसटेंसी की जरूरत होती है और दूसरी अहम बात कोई कुछ भी कहे अपने ऊपर विश्वास रखें.

पहले मौके को मानें आखिरी  

सृष्टि कहती हैं कि अपने मन को यह समझा दें कि मेरा पहला अटेम्पट ही आखिरी है. अब आगे मौका नहीं मिलेगा. परीक्षा का स्तर देखने या परीक्षा को समझने के लिहाज से एग्जाम में न बैठें. ऐसे तैयारी करें और ऐसे परीक्षा दें जैसे बस यही पहला और आखिरी मौका है, इसी में सफलता हासिल करनी है. इससे बहुत फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकले बंपर पद पर आवेदन के बचे हैं चंद दिन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
Embed widget