एक्सप्लोरर

SSC CGL 2024 Exam: SSC CGL में कहां से पूछे जाते हैं सवाल! ये सवाल कर लिए तैयार तो कामयाबी मिलनी तय

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीख बेहद करीब आ गई है. ऐसे में उम्मीदवार यहां दिए गए टिप्स को फॉलो कर के भी तैयारी कर सकते हैं.

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में SSC CGL (Combined Graduate Level) परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. CGL टियर-1 एग्जाम 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 के बीच आयोजित होगा. इस बार सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में अगर आप भी SSC CGL 2024 की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का समय आ गया है. यहां हम आपको SSC CGL Tier-1 के सिलेबस की पूरी जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ध्यान दे सकें. अब आखिरी समय आ गया है तो आप ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट भी दें.

SSC CGL Tier-1 सिलेबस: जानिए किन विषयों से आएंगे सवाल

SSC CGL Tier-1 परीक्षा में मुख्य रूप से चार सेक्शन होते हैं: रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (मैथ्स), जनरल अवेयरनेस (सामान्य ज्ञान), और इंग्लिश. आइए जानते हैं इन सेक्शन के महत्वपूर्ण टॉपिक्स और सिलेबस के बारे में.

यह भी पढ़ें- SSC GD 2025: आ गया एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिस, 39 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन भी शुरू

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (General Intelligence and Reasoning)

इस सेक्शन में वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे. इसमें आपकी लॉजिकल थिंकिंग और समस्या समाधान की क्षमता को परखा जाएगा. अनलॉजीज, समानताएं और अंतर, स्पाटिअल विज़ुअलाइज़ेशन और ओरिएंटेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग और एनालिसिस, निर्णय क्षमता, विज़ुअल मेमोरी, कोडिंग-डिकोडिंग, स्टेटमेंट कंक्लूजन व सिलॉजिस्टिक रीजनिंग ऐसे टॉपिक हैं जिन पर खास ध्यान देना चाहिए.

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Maths)

SSC CGL के क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में गणितीय स्किल्स पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे. यह हिस्सा आपकी न्यूमेरिकल और कैलकुलेशन क्षमता को परखेगा. इसमें आने वाले कुछ प्रमुख टॉपिक्स संख्या प्रणाली, प्रतिशत, प्रॉफिट और लॉस, त्रिकोणमिति, ग्राफ और चार्ट्स, हाइट एंड डिस्टेंस हैं.

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी ज्वॉइन करने का बेहतरीन मौका, 250 पदों के लिए 14 सितंबर से करें अप्लाई

जनरल अवेयरनेस (General Awareness)

सामान्य ज्ञान सेक्शन में आपका ज्ञान विभिन्न विषयों पर परखा जाता है. इसमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, समसामयिक मुद्दे और विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इसके प्रमुख टॉपिक्स भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम, भूगोल (भारत और विश्व), भारतीय संविधान और राजनीति, आर्थिक नीतियां और विकास, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे, किताबें और लेखक, करंट अफेयर्स हैं.

इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन (English Comprehension)

SSC CGL के इंग्लिश सेक्शन में आपकी भाषा संबंधी क्षमता पर सवाल पूछे जाते हैं. अगर इस सेक्शन के जरूरी सवालों के बारे में देखें तो रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, स्पॉटिंग एरर, सिनोनिम्स और एंटोनिम्स, सेंटेंस इम्प्रूवमेंट, इडियम्स और फ्रेजेज, वन वर्ड, स्पेलिंग टेस्ट हैं.

यह भी पढ़ें- SSC CGL 2024 Exam: 9 सितंबर से होगी एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा, एग्जाम से पहले एक बार फिर जान लें पैटर्न

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget