एक्सप्लोरर

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा पास करने के बाद किन पदों पर मिलती है नौकरी, क्यों है इस एग्जाम का इतना क्रेज?

SSC CGL Jobs 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स भाग लेते हैं. क्यों है इस एग्जाम का इतना क्रेज, सेलेक्शन के बाद किन पदों पर मिलती है नौकरी?

SSC CGL 2024 Posts and Salary: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की कंबाइड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2024 का आयोजन इस साल 9 से 26 सितंबर के बीच किया जाएगा. एग्जाम शुरू हो चुका है और अभी टियर वन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स अगले चरण की परीक्षा देंगे. मीडिया रिपोट्स की मानें तो इस परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स भाग लेते हैं, इसके नोटिफिकेशन का भी उन्हें काफी इंतजार रहता है.

आज जानते हैं कि ये परीक्षा पास करने के बाद किन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन होता है, कितनी सैलरी मिलती है और इन नौकरियों में ऐसा क्या और है जो यंग एस्पिरेंट्स को आकर्षित करता है.

इन पदों पर मिलता है काम

ये जान लें कि सारे चरण पास करने के बाद कैंडिडेट्स को दो तरह के पदों पर नियुक्त किया जाता है. ये पद ग्रुप बी और ग्रुप सी के होते हैं. ग्रुप बी के कुछ पद गैजेटेड होते हैं और कुछ नॉन-गैजेटेड. जबकि ग्रुप सी के पद नॉन-गैजेटेड ही होते हैं. नोटिफिकेशन में अलग-अलग पदों के वर्णन होता है पर मोटी तौर पर ये सरकारी नौकरियां कैंडिडेट्स को मिलती हैं.

यह भी पढ़ें: आर्मी स्कूल में पीजीटी, टीजीटी समेत तमाम पदों पर निकली भर्ती, नोट कर लें काम के डिटेल और फटाफट कर दें अप्लाई

परीक्षा पास होने के बाद क्या बनते हैं

चयन होने के बाद कैंडिडेट्स को इन पदों पर काम मिलता है.

  • विभिन्न मिनिस्ट्री और विभागों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO).
  • इंडियन ऑडिट और एकाउंट्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO).
  • इसी विभाग में असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर.
  • सीबीडीटी (CBDT) में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर.
  • सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम्स (CBEC) में इंस्पेक्टर.
  • सेंट्रल इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI), नेशनल इनवेस्गेशन एजेंसी (NIA) में सब-इंस्पेक्टर.
  • डायरेक्ट्रेट ऑफ इंफोर्समेंट में असिस्टेंट इंफोर्समेंट ऑफिसर (AEO).
  • आईबी (IB) में असिस्टेंट.
  • CAG ऑफिस में डिवीजनल एकाउंटेंट, ऑडिटर और एकाउंटेंट.
  • बहुत सी मिनिस्ट्री और विभागों में सीनियर सेक्रेटियाट असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क.

कितनी मिलती है सैलरी

इन पदों पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को सैलरी भी तगड़ी मिलती है. यही कारण है कि हर साल लाखों कैंडिडेट्स ये परीक्षा देते हैं. ये पद के मुताबिक अलग-अलग होती है, हम यहां मोटी जानकारी साझा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान से लेकर झारखंड तक, यहां चल रही है 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये हैं हफ्ते की टॉप जॉब्स 

ग्रुप बी (गैजेटे और नॉन-गैजेटड पद)

  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक महीने की सैलरी होती है.
  • असिस्ट ऑडिट ऑफिसर - 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक महीने की सैलरी होती है.
  • असिस्टेंट एकाउंट ऑफिसर - 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक महीने की सैलरी होती है.
  • इंस्पेक्टर इनकमटैक्स - 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक महीने की सैलरी होती है.
  • इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम - 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक महीने की सैलरी होती है.

ग्रुप सी (नॉन गैजेटेड ऑफिसर)

  • सब इंस्पेक्टर, सीबीआई – 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक महीने के मिलते हैं.
  • सब इंस्पेक्टर, एनआईए - 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक महीने के मिलते हैं.
  • आईबी में असिस्टेंट - 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक महीने के मिलते हैं.
  • असिस्टेंट इंफोर्समेंट ऑफिसर -35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक महीने के मिलते हैं.
  • डिवीजनल एकाउंटेंट – 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक महीने के मिलते हैं.
  • जूनियर स्टैस्टिकल ऑफिसर - 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक महीने के मिलते हैं.
  • ऑडिटर - 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक महीने के मिलते हैं.
  • एकाउटेंट - 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक महीने के मिलते हैं.

पद, प्रतिष्ठा और पैसा

इन नौकरियों की कैंडिडेट्स के बीच मारा-मारी इसलिए रहती है कि यहां ज्वॉइनिंग होने के बाद पद, प्रतिष्ठा, पैसा सभी कुछ मिलता है. जॉब सिक्योरिटी होती है, सैलरी के अलावा भी बहुत से पर्क्स मिलते हैं, समय के साथ प्रमोशन होता है और इन नौकरियों के जाने का खतरा (एक्सट्रीम केसेस को छोड़कर) नहीं होता. यहां ग्रोथ भी बढ़िया मिलती है और एक बार चुनौतियों का सामना करने के बाद नौकरी मिल गई तो करियर सेट हो जाता है. 

यह भी पढ़ें: 1.40 लाख सैलरी चाहिए तो संचार मंत्रालय की इन भर्तियों के लिए तुरंत करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
इस दिन खत्म होगा इंतजार! राजस्थान बोर्ड इस डेट को जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट
इस दिन खत्म होगा इंतजार! राजस्थान बोर्ड इस डेट को जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
Embed widget