एक्सप्लोरर

IAS Success Story: अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा में टॉप करने वाले आलोक कुमार की क्या है सफलता का राज, जानें

आलोक कुमार ने साल 2018 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 41वीं रैंक के साथ टॉप किया है. सेकेंड अटेम्पट में टॉप करने वाले आलोक ने शेयर किए तैयारी के टिप्स.

Success Story Of IAS Topper Alok Kumar: साल 2018 में आलोक कुमार ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा में टॉप किया था. यह उनका सेकेंड अटेम्पट था. पहले अटेम्पट में वे परीक्षा के पहले चरण के आगे नहीं पहुंच पाए थे. आलोक की यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की स्ट्रेटजी काफी सिंपल है और उन्हें लगता है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए बस कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में आलोक ने शेयर किया अपना अनुभव.

कीप इट सिंपल

आलोक कहते हैं कि यूं तो हर कैंडिडेट को अपनी स्ट्रेटजी अपने अनुसार बनानी चाहिए पर कुछ बेसिक बातों का ध्यान हर कोई रख सकता है. उनका मानना है कि स्ट्रेटजी जितनी सिंपल होगी, तैयारी भी उतने अच्छे से आगे बढ़ेगी. सबसे पहले यूपीएससी का सिलेबस देखें और उसके अनुसार किताबों का चुनाव करें. बस यह ध्यान रहे कि बहुत सारी किताबें न चुनें क्योंकि यह एंड में पूरी नहीं हो पाती. उतना ही स्टडी मैटीरियल इकट्ठा करें जितना आराम से रिवाइज कर पाएं. प्री के लिए जरूरी पांचों विषयों को बराबर समय दें और किसी को कम या ज्यादा महत्व की दृष्टि से न देखें. जब सिलेबस खत्म हो जाए तो टेस्ट सीरीज सॉल्व करें. आलोक टेस्ट सीरीज को तैयारी का अहम पार्ट मानते हैं. वे कहते हैं कि सिलेबस में पढ़ी चीजें प्रश्न का रूप कैसे लेती हैं, यह टेस्ट ही आपको बता सकते हैं. इसलिए जहां तक संभव हो अधिक से अधिक टेस्ट दें.

टाइम लिमिट का रखें ध्यान

आलोक आगे कहते हैं कि जरूरी नहीं की परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आया जाए. अगर आप किसी कारण से दूसरे शहर नहीं जा सकते तो भी मन छोटा न करें. ऑनलाइन, कोचिंग से लेकर टेस्ट सीरीज तक सब उपलब्ध है, वहां से लाभ उठाएं. ये फिजिकल कोचिंग से कम नहीं होते. अपने केस में वे बताते हैं कि उन्होंने परीक्षा को समझने के लिए एक साल कोचिंग ली थी और उसके बाद सेल्फ स्टडी ही की.

देखें आलोक कुमार द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया इंटरव्यू

टेस्ट पेपर सॉल्व करने के संबंध में आलोक एक जरूरी बात और कहते हैं कि पेपर समय के अंदर ही हल करें. बिलकुल परीक्षा जैसे माहौल में परीक्षा दें और समय खत्म होते ही पेपर बंद कर दें. अगर अपने साथ इतनी सख्ती नहीं बरतेंगे तो टेस्टे देने का कोई फायदा नहीं. टेस्ट पूरा होने के बाद उसे चेक करें और जो उत्तर नहीं आते थे, उन्हें फिर से तैयार करें. जब आखिर में रिवीजन करें तो पूरा रिवीजन भले न कर पाएं पर वे प्रश्न जिन्हें आप हल नहीं कर पाए थे इन्हें जरूर रिवाइज कर लें.

अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस के अनुसार लें निर्णय

इस बारे में बात करते हुए आलोक आगे कहते हैं कि इंटरनेट से टॉपर्स के इंटरव्यू देखें, उनके आंसर्स देखें और प्रिपरेशन स्ट्रेटजी बनाने में भी उनकी हेल्प लें पर अपने निर्णय अपनी क्षमताओं को अनुसार लें. किसी को कॉपी न करें. केवल आप ही जानते हैं कि आपकी स्ट्रेंथ या वीकनेस क्या है, उसी के अनुरूप अपने लिए प्लानिंग करें और स्ट्रेटजी बनाएं. हो सकता है किसी को पॉलिटी जल्दी समझ आती हो और एथिक्स में समय लगता हो और हो सकता है किसी को ऐस्से जैसे विषय में भी घनघोर समस्या होती हो. ऐसे में देखें कि आपको किस विषय का शेड्यूल कैसे बनाना है, जो आपकी क्षमताओं और जरूरतों पर आधारित होना चाहिए, किसी और से प्रेरित नहीं.

अगला जरूरी बिंदु आलोक मानते हैं आंसर राइटिंग को. वे कहते हैं कि पूरी तैयारी का निचोड़ यहीं आकर खत्म होता है. आपने कितना भी पढ़ लिया हो पर उसे ठीक से लिख नहीं सकते तो सारी मेहनत बेकार है. इसलिए जैसे ही कुछ तैयारी हो जाए आंसर लिख-लिखकर देखें. जहां कमी दिखे, वहां उन्हें सुधारें और समय के अंदर पेपर खत्म करने की पूरी कोशिश करें.

आलोक का अनुभव

आलोक मानते हैं कि आप पढ़ाई के लिए दिल्ली आ सकते हैं या नहीं (यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली, स्टूडेंट्स की पहली पसंद होती है), कोचिंग ज्वॉइन कर सकते हैं या नहीं, इन सब बातों से सफलता पर कोई असर नहीं पड़ता. अगर आप कड़ी मेहनत करन के लिए तैयार हैं और अपने फैसले को लेकर दृढ़ हैं तो कोई आपको सफल होने से नहीं रोक सकता. कई बार सफलता मिलने में समय लगता है पर इससे घबराना नहीं है न ही दूसरों को देखकर दुखी होना है कि उसका सेलेक्शन तो एक साल या दो साल में हो गया. हर व्यक्ति अलग है और उसकी क्षमताएं अलग हैं, इसलिए किसी से खुद को कंपेयर न करें. अपना बेस्ट दें और रिजल्ट की चिंता छोड़ दें. एक ईमानदार प्रयास कभी भी खाली नहीं जाता.

IAS Success Story: बिना कोचिंग के दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास करने वाले अभिषेक से जानते हैं उनका सक्सेस मंत्र

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
​NPCIL में ​काम करने का गोल्डन चांस, कई ट्रेड में निकली वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन
​NPCIL में ​काम करने का गोल्डन चांस, कई ट्रेड में निकली वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget