एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इस स्ट्रेटजी से की तैयारी और रोहतक की अंकिता दूसरे ही प्रयास में बनीं IAS अधिकारी

अंकिता चौधरी ने साल 2018 में अपने दूसरे ही प्रयास में 14वीं रैंक के साथ यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफलता हासिल की. क्या थी उनकी स्ट्रेटजी, जानें यहां.

Success Story Of IAS Ankita Chaudhary: रोहतक, हरियाणा में एक छोटा सा कस्बा है महम. साल 2018 की टॉपर अंकिता यहीं की हैं. इस साल के पहले इस छोटी सी जगह को इतने लोग नहीं जानते थे लेकिन अपने कस्बे की पहली आईएएस अधिकारी अंकिता चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में सफल होकर न केवल अपने परिवार का बल्कि अपने कस्बे का भी नाम रोशन कर दिया. अंकिता बचपन से ही इस क्षेत्र में आना चाहती थी और काफी पहले से उन्होंने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए थे. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने परीक्षा के विषय में विस्तार से बात की. किस स्ट्रेटजी के साथ इस कठिन परीक्षा को पास किया अंकिता ने आइये जानते हैं.

अंकिता का एजुकेशनल बैकग्राउंड -

अंकिता की शुरुआती पढ़ाई अपने होमटाउन में ही हुई और वे हमेशा से पढ़ाई में अच्छी थी. बारहवीं के बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया और यहीं से ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. दोनों ही क्लासेस में उन्होंने केमिस्ट्री विषय चुना था और इसी में महारथ हासिल की थी. लेकिन इसके बावजूद अंकिता ने यूपीएससी में ऑप्शनल विषय के रूप में केमिस्ट्री की जगह पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन को चुना. चूंकि यूपीएससी अंकिता का बहुत पुराना ख्वाब था इसलिए पीजी के बाद उन्होंने सिर्फ इस ओर फोकस किया और पूरी तरह से तैयारियों में जुट गईं. साल 2017 में उन्होंने अपना पहला अटेम्प्ट दिया लेकिन अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़ने के बावजूद उनका सेलेक्शन नहीं हुआ. अंकिता ने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा कोशिश की. इस कोशिश में वे न केवल सफल रही बल्कि टॉपर भी बनीं.

यहां देखें अंकिता चौधरी द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू - 

 

प्री के लिए रिवीजन और मॉक टेस्ट्स पर करें फोकस –

अंकिता यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के विषय में बात करते हुए कहती हैं कि प्री परीक्षा के लिए सबसे पहले तो बेसिक्स मजबूत करें और उसके लिए एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें खासकर क्लास 9 से 12 की. इसके बाद स्टैंडर्ड बुक्स सेलेक्ट करें लेकिन ध्यान रहे कि किताबों की भीड़ न लगाएं, वरना एंड में रिवीजन नहीं कर पाएंगे. अंकिता के अनुसार दूसरा अहम बिंदु है नोट्स बनाना. वे कहती हैं कि अगर नोट्स बनाएंगे तो रिवीजन आसान हो जाएगा. परीक्षा पास आने पर कम से कम तीन बार पूरे नोट्स रिवाइज हो जाएं इस बात का ध्यान रखें. उसके बाद जब तैयारी एक स्तर पर पहुंच जाए तो मॉक टेस्ट दें. इनसे बहुत फायदा मिलता है. समय से कैंडिडेट को अपनी कमियां पता चलती हैं जिन पर काम करके वह अपने अंक बढ़ा सकता है. इसलिए खूब मॉक टेस्ट दें और उन्हें एनालाइज जरूर करें.

मेन्स के लिए जरूरी है आंसर राइटिंग -

अंकिता कहती हैं कि मेन्स के लिए बहुत पढ़ना पड़ता है और बहुत आंसर राइटिंग भी करनी होती है. जब तक आप अच्छे आंसर लिखना नहीं सीखते आपको अंक नहीं मिलते भले कितना भी ज्ञान आपके पास हो. इसलिए सीमित किताबों से जमकर पढ़ने के बाद खूब उत्तर लिखें. ऑप्शनल पर खास ध्यान दें क्योंकि यह विषय आपकी रैंक बना या बिगाड़ सकता है. इसी प्रकार इसके चयन के समय भी सावधान रहें और वहीं सब्जेक्ट चुनें जिसमें आपको रुचि हो. अंकिता ने खुद केमिस्ट्री बैकग्राउंड होने के बावजूद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन चुना था लेकिन यह एक सोचा-समझा फैसला था, जो बाद में सही भी साबित हुआ जब अंकिता के इसमें बहुत अच्छे अंक आए.

पढ़ाई के अलावा अंकिता कैंडिडेट्स को अपनी हॉबीज को भी टाइम देने की सलाह देती हैं. वे कहती हैं कि हमेशा पढ़ते रहना जरूरी नहीं इससे एक समय बाद आप सैचुरेटेड महसूस करने लगते हैं. बेहतर होगा बीच-बीच में अपनी रुचि के भी काम करें ताकि दिमाग फ्रेश रहे. अंत में बस इतना ही की जमकर रिवीजन करें, पेपर के एक दिन पहले अच्छी नींद लें और चिंता मुक्त होकर इस सफर का आनंद लेते हुए आगे बढ़ें. जब हम कोई काम बोझ की तरह न करके इंज्वॉय करते हुए करते हैं तो सफलता मिलने के चांसेस बढ़ जाते हैं.

IAS Success Story: सफलता के करीब पहुंचकर बार-बार हुए असफल पर नहीं हारी हिम्मत, ऐसा था हरप्रीत का IAS बनने का सफर    

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरोहा की सुरभि यादव ने UPSC में हासिल की 14वीं रैंक, जिले और प्रदेश का बढ़ाया मान
अमरोहा की सुरभि यादव ने UPSC में हासिल की 14वीं रैंक, जिले और प्रदेश का बढ़ाया मान
ICAI CA 2026: CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
ICAI CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
Kuwait Oil Cut: कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ईरान युद्ध के बीच ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
ICAI CA 2026: CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
ICAI CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
Human Lifespan 150 Years: क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
Embed widget