एक्सप्लोरर

IAS Success Story: सफलता के करीब पहुंचकर बार-बार हुए असफल पर नहीं हारी हिम्मत, ऐसा था हरप्रीत का IAS बनने का सफर

हरप्रीत सिंह ने यूपीएससी परीक्षा के पांच अटेम्प्ट्स दिए और इस दौरान कभी भी नौकरी नहीं छोड़ी. नौकरी के साथ हरप्रीत ने कैसे की तैयारी, आइये जानते हैं.

Success Story Of IAS Topper Harpreet Singh: यूपीएससी परीक्षा का सफर सभी के लिए अलग होता है. कोई जल्दी सफल हो जाता है तो किसी को बहुत सारे अटेम्प्ट्स देने पड़ते हैं. यूं तो असफलता पचाना किसी के भी लिए आसान नहीं होता लेकिन जब कोई बार-बार सफलता के एकदम करीब पहुंचकर असफल होता है तो तकलीफ ज्यादा होती है.

कुछ ऐसा ही हो रहा था लुधियाना के हरप्रीत सिंह के साथ. उन्होंने पांच बार यूपीएससी परीक्षा दी जिसमें केवल पहले अटेम्प्ट में वे प्री पास करके अटक गए लेकिन बाकी के दो अटेम्प्ट्स में साक्षात्कार राउंड तक पहुंचकर भी सेलेक्ट नहीं हुए. जाहिर है ऐसे में निराशा तो होती ही है लेकिन हरप्रीत ने हर हाल में हिम्मत बनाए रखी. अंततः साल 2018 में अपने पांचवें प्रयास में उन्होंने 19वीं रैंक के साथ टॉप किया. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में हरप्रीत ने अपने पांच प्रयासों का अनुभव शेयर किया.

यहां देखें हरप्रीत सिंह द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू - 

साल 2013 में शुरू हुआ था यूपीएससी का सफर -

ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी परीक्षा देने का मन बनाकर हरप्रीत अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ चले गए और यहां उन्होंने कोचिंग ज्वॉइन कर ली. इसी दौरान उन्हें एक कंपनी से नौकरी का ऑफर आ गया और हरप्रीत ने जॉब के साथ तैयारी करने के इरादे से जॉब शुरू कर दी. दरअसल इस परीक्षा में इतना रिस्क है कि हरप्रीत एक ऑप्शन लेकर चलना चाह रहे थे. इसी समय उन्होंने अपना पहला अटेम्पट दिया और उनका सेलेक्शन प्री परीक्षा में तो हो गया लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पाए. इसके बाद के अपने दोनों प्रयासों में हरप्रीत साक्षात्कार राउंड तक पहुंच कर रह गए पर उन्होंने कभी अपने कदम पीछे नहीं खींचे. इसी बीच दूसरे एंट्रेंस एग्जाम देते रहने से हरप्रीत का सीएपीएफ में सेलेक्शन हो गया और उन्हें बीएसएफ एलॉट हो गई. यहां उन्होंने असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर ज्वॉइन कर लिया.

हरप्रीत के जीवन में बहुत कुछ हो रहा था लेकिन नौकरी भी साथ-साथ चल रही थी. उन्होंने कभी जॉब छोड़ने के बारे में नहीं सोचा. इसी बीच चौथे अटेम्पट में हरप्रीत ने सभी स्टेजेस पार कर लीं और उन्हें इंडियन ट्रेड सर्विस एलॉट हुई. बीएसएफ का कमांडेंट पद छोड़ हरप्रीत ने ज्वॉइन तो कर लिया लेकिन इस रैंक से उनका मन नहीं भरा. नतीजा यह हुआ कि वे अभी भी तैयारी करते रहे. इस प्रकार नौकरियां बदलीं लेकिन हरप्रीत के प्रयासों में कोई कमी नहीं आयी.

हरप्रीत की सलाह –

हरप्रीत दूसरे कैंडिडेट्स को सलाह देते हैं कि इस जर्नी के दौरान कभी भी सेल्फ कांफिडेंस न खोएं और लगे रहें. कई बार फैमिली प्रेशर होता है कि कोई और नौकरी कर लो, कई बार खुद को लगता है कि दूसरे हमसे छोटे सेटल हो गए पर हम अब तक यहीं हैं, पर इन विचारों से घबराएं नहीं. ये सभी के साथ होता है पर जीतता वही है जो इनसे घबराता नहीं है.

बार-बार मिलती असफलताओं से हताश हुए बिना हरप्रीत अपने दोस्त की कही इन बातों को याद रखते थे कि सच्ची मेहनत का फल ईश्वर एक दिन जरूर देते हैं. कुछ किस्मती होते हैं तो पहले ही साल में चयनित हो जाते हैं यानी किसी को फल जल्दी मिल जाता है और किसी-किसी के धैर्य की ज्यादा परीक्षा होती है. लेकिन प्रयास सच्चा है तो सफलता मिलती जरूर है.

अंत में हरप्रीत दूसरे कैंडिडेट्स को बस यही कहते हैं कि बिना रुके निरंतर प्रयास करते रहें अगर आप ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं तो आज नहीं तो कल चयनित जरूर होंगे. दूसरों की बातों को कभी दिल से न लगाएं क्योंकि जब आप एक बार सफल हो जाते हैं तो सभी के मुंह खुद-ब-खुद बंद हो जाते हैं. हां इतना जरूर करें कि साथ में विकल्प के तौर पर कुछ और एग्जाम भी देते रहें ताकि यहां नहीं तो कहीं तो पहुंचें क्योंकि यह परीक्षा बहुत रिस्की है, जहां कई बार सफलता नहीं भी मिलती. प्रैक्टिकल होकर तैयारी करने में कोई हर्ज नहीं है.

IAS Success Story: जॉब के साथ की तैयारी, शुभम ने चौथे प्रयास में ऐसे UPSC परीक्षा में बाजी मारी   

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन का बड़ा फैसला, अब इन देशों के स्टूडेंट्स के लिए स्टडी वीजा बंद; देखें लिस्ट
ब्रिटेन का बड़ा फैसला, अब इन देशों के स्टूडेंट्स के लिए स्टडी वीजा बंद; देखें लिस्ट
India Post GDS Result 2026: कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
UPSC CSE Final Result 2025 जल्द होगा जारी,  upsc.gov.in पर ऐसे चेक करें कटऑफ और टॉपर लिस्ट
UPSC CSE Final Result 2025 जल्द होगा जारी,  upsc.gov.in पर ऐसे चेक करें कटऑफ और टॉपर लिस्ट
UPSC CSE 2026: यूपीएसएसी ने जारी किया 933 वैकेंसी का सर्विस-वाइज ब्रेकअप, जानें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS?
यूपीएसएसी ने जारी किया 933 वैकेंसी का सर्विस-वाइज ब्रेकअप, जानें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट से समाधान नहीं...'
Live: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट से समाधान...'
Bihar CM Nitish Kumar Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
India Post GDS Result 2026: कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
Embed widget