एक्सप्लोरर

IAS Success Story: IPS से IAS बनने तक, चुनौतियों से भरा था पंकज यादव का सफर

सीमित संसाधनों और साधारण बैकग्राउंड से होने के बावजूद पंकज यादव ने पहले एमबीबीएस, फिर आईपीएस और अंततः आईएएस परीक्षा पास की. आज जानते हैं उनकी सफलता के पीछे का सीक्रेट.

Success Story Of IAS Topper Pankaj Yadav: कुछ लोग अपने जीवन में कम ही समय में इतना कुछ एचीव कर लेते हैं कि उन्हें देखकर लगता है कि इनके अंदर विशेष शक्तियां हैं, जिनके द्वारा ये सफलता दर सफलता पाते जा रहे हैं. जबकि सच तो यह होता है कि ये विशेष शक्तियां न होकर उनकी सालों की कड़ी मेहनत, धैर्य और कभी हार न मानने वाला हौसला होता है जो उन्हें यहां तक ले जाता है. ऐसा ही एक उदाहरण है पंकज यादव का. पंकज ने अपने जीवन में इतना कुछ हासिल किया और देखा जाए तो उन्हें इसके लिए न के बराबर सुविधाएं मिली. लेकिन पंकज ने कभी कोई बहाना नहीं किया और लगातार प्रयास करते रहे. आज जानते हैं पंकज यादव के इस कठिन लेकिन गौरान्वित करने वाले सफर के बारे में.

आप यहां पंकज यादव द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू का वीडियो भी देख सकते हैं

 

सरकारी स्कूल से पढ़ें हैं पंकज –

पंकज हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक छोटे से गांव टींट के रहने वाले हैं. उनका बचपन और शुरुआती शिक्षा-दीक्षा यही हुई. उनके पिताजी सरकारी स्कूल में टीचर थे और उन्होंने पंकज को अपने ही स्कूल में पढ़ाया. उनका मानना था कि अगर शिक्षक ठीक से पढ़ाएं तो सरकारी स्कूल के बच्चे भी प्राइवेट स्कूल के बच्चों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. पिता की इस विचारधारा के साथ पंकज ने क्लास 12 तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से ही की. इसके बाद उन्होंने पीएमटी की परीक्षा दी और चयनित हो गए. चयन के बाद पंकज ने वहीं के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा किया.

पढ़ाई के दौरान पंकज को कई बार यह ख्याल आया कि उन्हें, उनके जैसे गांव की पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के लिए कुछ करना चाहिए. हालांकि एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद वे इस दिशा में काम कर रहे थे पर उनको अपने प्रयास नाकाफी मालूम देते थे. यही सोचकर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का मन बनाया.

पहले आईपीएस फिर आईएएस –

सीमित संसाधन और बिना किसी गाइडेंस या सलाह के पंकज ने यूपीएससी की तैयारी का बीड़ा उठाया और कड़ी मेहनत से काफी हद तक इस सफर को पूरा भी कर लिया लेकिन उनसे कुछ छोटी-छोटी गलतियां हो गई. अपने पहले प्रयास में पंकज इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन सेलेक्ट नहीं हुए. इसके पीछे का कारण वे ओवर थिंकिंग को मानते हैं. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए साक्षात्कार में पंकज कहते हैं कि ऑप्शनल परीक्षा के पहले वे दो रात सोये नहीं थे, नतीजतन उनका पेपर खराब हुआ और ऑप्शनल में अच्छे अंक नहीं आए. हालांकि मेहनत उन्होंने इस अटेम्पट में भी भरपूर की थी पर जरा सी गलती से डेढ़ साल खराब हो गए. खैर पंकज ने हिम्मत नहीं हारी और 2018 में दोबारा परीक्षा दी. इस बार उनकी 589 रैंक आयी और उन्हें आईपीएस सेवा एलॉट हुई. इसी के अंतर्गत वे इंफाल में एएसपी के पद पर तैनात थे जब उनके तीसरे अटेम्पट का रिजल्ट आया. जी हां, पंकज आईपीएस सेवा से भी संतुष्ट नहीं हुए क्योंकि उन्हें आईएएस ही बनना था. आखिरकार पंकज ने साल 2019 की परीक्षा में 56वीं रैंक के साथ टॉपर्स की सूची में जगह बनाई और अपना आईएएस बनने का सपना पूरा किया. इसी के साथ पंकज गांव के बच्चों के लिए वे सभी संसाधन जुटाने का काम कर पाएंगे जिनके अभाव में उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

पंकज का अनुभव –

पंकज कहते हैं कि गांव से होने की वजह से उनके पास न तो कोई गाइडेंस था, न ही उनके परिवार या आसपास से कभी कोई इस क्षेत्र में आया था जिससे उन्हें थोड़ी मदद मिल जाए, इसलिए शायद उनकी सफलता का यह सफर कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया. इंटरनेट कनेक्टिविटी से लेकर रोड कनेक्टिविटी तक हर तरह की समस्या का सामना उन्होंने किया. सेल्फ स्टडी को अपना टूल बनाकर पंकज ने दिन-रात मेहनत की तब जाकर उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ.

पंकज एक बहुत जरूरी सलाह देते हैं कि यूपीएससी परीक्षा पास करने का सपना देखना अच्छा है पर इसे अपने जीवन से बड़ा न बनाएं. अगर सफल नहीं होते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आपकी जिंदगी ही खत्म हो गई. यह सफर वैसे भी आपको इतना परिपक्व कर देता है कि चयनित नहीं हुए तो भी आप कहीं तो पहुंचेंगे ही. रही बात देर से सफलता मिलने की तो इसके लिए भी परेशान न हों. आप पहली बार में सफल होते हैं या तीसरी-चौथी बार में अगर, आईएएस बनना चाहते हैं तो आईएएस ही बनेंगे उसमें कुछ बदलाव नहीं आ जाएगा, इसलिए धैर्यपूर्वक तैयारी करें. परीक्षा के लिए इतना दबाव न लें कि आपकी जिदंगी से बाकी चीजें ही खत्म हो जाएं. पढ़ाई के साथ दिमाग को फ्रेश रखने के लिए अपनी हॉबीज को भी टाइम दें. अगर आपके पास संसाधन नहीं हैं तो इंटरनेट पर मौजूद गुरुओं की सहायता लें. अपने सिंपल बैकग्राउंड को कभी भी रास्ते का रोड़ा न मानें बल्कि ऐसे में अपने लक्ष्य पर निगाह रखकर खुद को उत्साहित करें कि जो बड़ा काम आप करने जा रहे हैं, उसके आगे कोई चीज मायने नहीं रखती. अंत में पंकज यही कहते हैं कि लगातार कड़ी मेहनत, धैर्य और गाइडेंस से कोई भी इस परीक्षा को पास कर सकता है.

IAS Success Story: पहले MBBS डॉक्टर, फिर UPSC टॉपर, क्या है आनंद की निरंतर सफलता का राज़? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
ट्रेन हादसे में खो दिए हाथ-पैर, लेकिन सपने नहीं; सूरज तिवारी ने एक बार फिर क्रैक किया UPSC एग्जाम
ट्रेन हादसे में खो दिए हाथ-पैर, लेकिन सपने नहीं; सूरज तिवारी ने एक बार फिर क्रैक किया UPSC एग्जाम
कई राज्यों में बदले राज्यपाल और दो नए एलजी नियुक्त, जानिए कितनी होती है उनकी सैलरी और क्या मिलती हैं सुविधाएं
कई राज्यों में बदले राज्यपाल और दो नए एलजी नियुक्त, जानिए कितनी होती है उनकी सैलरी और क्या मिलती हैं सुविधाएं
UPSC सिविल सर्विस में 958 कैंडिडेट्स सफल, जानें इसमें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS-IRS?
UPSC सिविल सर्विस में 958 कैंडिडेट्स सफल, जानें इसमें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS-IRS?

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget