एक्सप्लोरर

IAS Success Story: नौकरी के साथ कैसे किया पूज्य प्रियदर्शनी ने UPSC परीक्षा में टॉप, पढ़ें

कभी साक्षात्कार राउंड तक पहुंचकर भी सेलेक्ट नहीं हुईं तो कभी प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं. ऐसे उतार-चढ़ाव भरे सफर के बाद पूज्य बनीं UPSC टॉपर. जानते हैं उनकी सफलता की कहानी.

Success Story Of IAS Pujya Priyadarshini: पूज्य प्रियदर्शनी ने साल 2018 में अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफलता पायी. इसके पहले के तीन प्रयासों में वे किसी न किसी स्टेज पर आकर फेल होती रहीं लेकिन कभी निराश नहीं हुईं. हालांकि जिस साल वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने के बाद फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाई थी वह साल उनके लिए काफी कठिन था. सफलता के इतने करीब पहुंचकर असफल होना किसी को भी आसानी से हजम नहीं होता. पूज्य को भी नहीं हुआ था लेकिन अपने माता-पिता के सपोर्ट से वे फिर से मैदान में कूदीं और इस बार विजेता बनकर ही दम लिया. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में पूज्य ने अपनी जर्नी के बारे में विस्तार से चर्चा की.

यहां देखें पूज्य प्रियदर्शनी द्वारा द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू - 

पूज्य की शुरुआती पढ़ाई - लिखाई –

पूज्य ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम किया और कोलंबिया यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स. स्नातक के अंतिम साल में यानी साल 2013 में ही उन्होंने पहली बार यूपीएससी परीक्षा भी दी लेकिन तैयारी ठीक से न हो पाने के कारण उनका सेलेक्शन इस साल नहीं हुआ.  इसके बाद उन्होंने लंबा गैप लिया और अगला अटेम्प्ट साल 2016 में दिया. पीजी करने के बाद पूज्य ने नौकरी ज्वॉइन कर ली और एक अच्छी कंपनी में करीब ढ़ाई साल तक काम किया. इस दौरान पूज्य की तैयारी चलती रही.

साक्षात्कार तक पहुंचकर हुईं बाहर –

साल 2016 में पूज्य ने सभी बाधाएं पार कर लीं और वे साक्षात्कार राउंड तक पहुंच गयीं. लेकिन इस साल उनका सफर यहीं खत्म हो गया. वे रिर्ज़व लिस्ट तक ही सीमित रह गयीं. सफलता के इतना करीब आकर फेल होने से उनका कांफिडेंस लेवल इस कदर प्रभावित हुआ कि साल 2017 के अटेम्पट में पूज्य प्री-परीक्षा भी नहीं निकाल पायीं. जो थोड़ी बहुत उम्मीदें उन्हें खुद से बची थी वे भी खत्म हो गयीं. यह वो साल था जब पूज्य का विश्वास इतना डगमगाया कि उन्होंने सिविल सर्विसेस का सपना त्यागने का मन बना लिया. उन्हें लगा यह परीक्षा उनके बस की नहीं.

पैरेंट्स ने किया सपोर्ट –

पूज्य के माता-पिता दोनों सिविल सर्वेंट हैं, शायद इसी वजह से पूज्य हमेशा से इस क्षेत्र में जाना चाहती थी. उन्होंने बचपन से देखा था कि इस फील्ड के लोग कैसे काम करते हैं और कैसे जनता के जीवन पर उनका सीधा प्रभाव होता है. अपने बचपने के सपने को वह इतनी आसानी से नहीं छोड़ पा रही थी. खैर माता-पिता के सहयोग से उन्होंने दोबारा हिम्मत जुटायी और इस बात पर फोकस किया की उनसे कहां गलती हो रही है. अपनी गलतियों को सुधारकर पूज्य ने फिर से कोशिश की और इस बार न केवल परीक्षा पास की बल्कि ऑल इंडिया रैंक 11 के साथ टॉपर भी बनीं. उनके सफर की खास बात यह थी कि इतनी बार असफल होने के बावजूद उन्होंने कभी नौकरी नहीं छोड़ी और जॉब के साथ ही तैयारी की.

पूज्य की सलाह –  

पूज्य बाकी उम्मीदवारों को सलाह देती हैं कि इस परीक्षा को पास करने के लिये खुद पर विश्वास होना बहुत जरूरी है. चाहे कितनी भी बार फेल हों पर  हिम्मत न हारें. वे आगे बताती हैं कि लगातार न्यूज पेपर पढ़ते रहें, ऑप्शनल हमेशा अपने इंट्रेस्ट का चुनें, किताबें सोच-समझ कर चुनें ज्यादा कंफ्यूज़ न हों और आंसर लिख-लिखकर प्रैक्टिस करें और किसी और से चेक करायें ताकि अपनी कमियां पता चल सकें. अपनी गलतियों पर निराश न हों बल्कि उन्हें सुधारने की कोशिश करें. सबसे जरूरी बात धैर्य रखें क्योंकि इस परीक्षा में समय देना पड़ता है यहां रातों-रात कुछ हासिल नहीं होता. याद रखें कि अगर इरादे मजबूत हों तो देर से ही सही पर मंजिल मिलती जरूर है.

IAS Success Story: पांच बार हुईं असफल पर नहीं मानी हार, आखिरी प्रयास में नुपूर ने किया IAS बनने का सपना साकार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
कैसे कर सकते हैं CUET UG एग्जाम की तैयारी? यहां जान लें बेहद आसान तरीका
कैसे कर सकते हैं CUET UG एग्जाम की तैयारी? यहां जान लें बेहद आसान तरीका
मिडिल ईस्ट के 7 देशों में CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं की परीक्षाएं रद्द;12वीं की परीक्षा स्थगित
मिडिल ईस्ट के 7 देशों में CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं की परीक्षाएं रद्द;12वीं की परीक्षा स्थगित
युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, देश के सभी स्कूल-यूनिवर्सिटी में पहले शुरू होगा ब्रेक; जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां
युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, देश के सभी स्कूल-यूनिवर्सिटी में पहले शुरू होगा ब्रेक; जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
US Israel Iran War: भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
ONGC में निकली भर्ती, 12 लाख होगी सैलरी; इस डेट तक करना होगा अप्लाई
ONGC में निकली भर्ती, 12 लाख होगी सैलरी; इस डेट तक करना होगा अप्लाई
नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ
नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ
Embed widget