एक्सप्लोरर

IAS Success Story: नौकरी के साथ की तैयारी, रोशन कुमार ने ऐसे UPSC परीक्षा में बाजी मारी

रोशन कुमार ने साल 2018 में अपने पांचवें प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास की थी. नौकरी के साथ कैसे इस परीक्षा की तैयारी करें, इस पर विशेष प्रकाश डाल रहे हैं रोशन.

Success Story Of IAS Topper Roshan Kumar: रोशन कुमार की यूपीएससी जर्नी खासी लंबी रही. साल 2013 से शुरू हुआ उनका यह सफर 2018 में मंजिल पर पहुंचा. उन्हें सफलता मिली पांचवें प्रयास में. इस दौरान रोशन ने कई बार असफलताओं का सामना किया लेकिन फेलियर का मातम मनाने की बजाय वापस उठ खड़े हुए और हर बार दोगुने जोश से तैयारी में जुट गए. अंततः साल 2018 में रोशन कुमार ने 114वीं रैंक के साथ यह परीक्षा पास की और इस रैंक के अंतर्गत उन्हें आईपीएस यानी इंडियन पुलिस सर्विस एलॉट हुई. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में रोशन ने जॉब के साथ कैसे तैयारी करें, इस मुद्दे पर चर्चा की.

बार-बार हुए असफल पर नहीं मानी हार –

रोशन कुमार की सफलता की कहानी बहुत सारी असफलताओं की भी कहानी है. लेकिन इस सफर में उनके जज्बे की दाद देनी होगी जो बार-बार गिरकर भी नहीं टूटा. इस दौरान रोशन ने कभी भी नौकरी छोड़ने का नहीं सोचा और अपने पांचों अटेम्प्ट जॉब के साथ ही दिए.

अगर रोशन के प्रयासों की बात करें तो पहले दो अटेम्प्ट्स में रोशन प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाए. इसके बाद के प्रयासों में वे मेन्स परीक्षा नहीं निकाल पाए और अंततः पांचवें प्रयास में साल 2018 में वे सफल हुए. नौकरी के साथ परीक्षा की तैयारी आसान नहीं थी लेकिन रोशन की निगाह हमेशा नौकरी के सकारात्मक पहलुओं पर रहती थी.

 दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में रोशन कुमार ने अपनी इस जर्नी के बारे में खुलकर बात की

परीक्षा की तैयारी को रखें सीक्रेट –

रोशन कहते हैं कि जब आप इस परीक्षा की तैयारी करें तो इसके बारे में बहुत ही खास लोगों को छोड़कर किसी को न बताएं. वे कहते हैं कि ये परीक्षा इतनी डिमांडिंग होती है और इसमें सफलता इतनी मुश्किल होती हैं कि दूसरों को बताकर आप उनकी अपेक्षाओं का बोझ अपने ऊपर न लादें. पहले ही आप बहुत से दबाव झेल रहे होते हैं.

जहां तक तैयारी की बात है तो इसे अपनी लाइफस्टाइल के साथ इंटीग्रेट करें. यानी तैयारी के लिए समय अपनी वर्तमान नौकरी के साथ ही निकालें और जो भी आपका रूटीन हो उसमें पढ़ाई का समय रचा-बसा लें. यह समझ लें कि वर्किंग प्रोफेशनल होने के नाते आपको अलग से समय नहीं मिलेगा इसलिए इस बात का रोना रोने के बजाय जो समय है उसे ही तैयारी के लिए बेस्ट यूटिलाइज करें.

ऑफिस और साथियों के प्रति आभार व्यक्त करें –

रोशन कहते हैं कि बजाय इस बात का बवाल करने के कि नौकरी के कारण आपको समय नहीं मिलता या ऑफिस में बहुत समस्याएं हैं, अपनी नौकरी के प्रति आभार व्यक्त करें और साथियों के प्रति आभारी रहें. ये याद रखें कि यह नौकरी आपको वह अनुभव दे रही है जो आपको परीक्षा के दौरान बहुत काम आने वाले हैं. खासकर साक्षात्कार में बहुत से प्रश्न यहीं से बन जाते हैं. लीडरशिप, टीमवर्क, मैनेजमेंट जैसे शब्द आप पढ़ते नहीं जीते हैं और जाहिर सी बात है इससे आप उत्तरों में लाइव एग्जाम्पल भी डाल सकते हैं और अपना अनुभव भी साझा कर सकते हैं.

सोशल लाइफ से कट-ऑफ कर लें –

रोशन सलाह देते हैं कि चाहे ऑफिस की गैदरिंग्स हों या फैमिली की, जितना हो सके सबसे दूर रहें. जहां आपके बिना काम ही न चले केवल उन्हीं ऑफिस गैदरिंग्स में जाएं. कुछ समय तक मना करने में बुरा लगेगा लेकिन फिर सभी को आदत हो जाएगी और लोग आपको पूछना बंद कर देंगे. यही नहीं ऑफिस पॉलिटिक्स से भी दूर रहें.

जहां और जब मौका मिले उस समय को अपनी पढ़ाई पर खर्च करें. अगर सबके लिए लंच एक घंटे का होता है तो आप दस मिनट में उसे खत्म करके पढ़ने बैठ जाएं. इस काम के लिए मोबाइल का प्रयोग करें क्योंकि इसें कहीं भी कैरी किया जा सकता है. कुल मिलाकर आपको अपने लिए टाइम चुराना सीखना होगा. हॉलीडेज बचाकर रखें और जरूरत के मुताबिक छुट्टियां लें.

रोशन की सलाह –

रोशन कहते हैं कि नौकरी वालों को कभी संतुष्टी नहीं होती कि उनकी तैयारी पूरी हो गई है. ऐसे में वे आंसर राइटिंग नहीं करते जोकि इस परीक्षा में सफल होने के लिए बहुत जरूरी है. वे कहते हैं कि खुद को विश्वास दिलाएं कि जितना पढ़ लिया काफी है और आपके पास जो नहीं है उस पर से ध्यान हटाकर जो है उस पर फोकस करें. नौकरी जहां एक तरफ दोगुनी मेहनत करवाती है, वहीं कैरियर सिक्योर होने से स्ट्रेस भी कम करती है इसलिए इसके फायदे देखिए.

जहां तक बात देर से सफलता मिलने की है तो एक बात का ध्यान रखिए कि इस सफर में अगर आपने सही से तैयारी की है तो भले दुनिया की नजर में आप सफल हों या नहीं लेकिन एक इंसान के तौर पर बहुत निखरते हैं. आप अपना बेस्ट वर्जन बन जाते हैं. इसलिए यहां लगने वाले सालों से घबराएं नहीं न ही असफलताओं का रोना रोएं. इसमें समय बर्बाद करने के बजाय तैयारी पर ध्यान दें. बस एक बात याद रखें कि सच्चे प्रयास कभी खाली नहीं जाते.

IAS Success Story: चार असफलताओं के बाद पांचवीं बार में मिली सफलता, कुछ ऐसा रहा गौहर हसन का UPSC सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 के लिए फटाफट करें रजिस्ट्रेशन, बेहद करीब है लास्ट डेट
NEET UG 2026 के लिए फटाफट करें रजिस्ट्रेशन, बेहद करीब है लास्ट डेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget