एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंटरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर लाकर विश्वांजली ने किया UPSC परीक्षा में टॉप, स्टूडेंट्स को दिए हैं ये खास टिप्स

विश्वांजली गायकवाड़ ने साल 2016 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 11वीं रैंक के साथ टॉप किया था. इंटरव्यू में भी उनके बहुत अच्छे अंक थे. जानते हैं उनसे पर्सनालिटी टेस्ट में बेस्ट परफॉर्म करने के लिए क्या करें.

Success Story Of IAS Topper Vishwanjali Gaikwad: महाराष्ट्र की विश्वांजली गायकवाड़ ने साल 2016 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 11वीं रैंक के साथ टॉप किया था. इस साल विश्वांजली साक्षात्कार में सबसे बढ़िया अंक लाने वाले कैंडिडेट्स में से एक रही थीं. उनके 275 में 206 अंक आए थे. चूंकि मेरिट मेन्स और साक्षात्कार दोनों के अंकों के आधार पर बनती है, इसलिए इन अंकों ने विश्वांजली को बढ़िया रैंक तक पहुंचने में बहुत मदद की. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंयरव्यू में विश्वांजली ने पर्सनेलिटी टेस्ट में बढ़िया प्रदर्शन करने के टिप्स शेयर किए.

डैफ को करें अच्छे से तैयार –

इस बारे में बात करते हुए विश्वांजली कहती हैं कि डैफ यानी डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म को बहुत अच्छी तरह तैयार करें. इसमें लिखा एक-एक शब्द बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए फॉर्म भरते समय और साक्षात्कार की तैयारी करते समय आपको उसमें लिखी हर बात पता होनी चाहिए. आपके नाम से लेकर आपके क्षेत्र के बारे में, आपकी हॉबीज और वह सबकुछ जो आपने डैफ में अपने बारे में लिखा है, ठीक से तैयार करके ही साक्षात्कार देने जाएं.

ग्रेजुएशन के बारे में रखें पूरी जानकारी –

विश्वांजली कहती हैं कि साक्षात्कार के समय आपके ग्रेजुएशन से भी बहुत प्रश्न बनते हैं इसलिए जरूरी है कि आपने जिस भी विषय से स्नातक किया हो, उसके बारे में ठीक से पढ़कर या रिवाइज करके जाएं. वे यह भी देखते हैं कि आपने केवल करने के लिए ग्रेजुएशन कर लिया है या आपको उसकी सही से जानकारी भी है यानी आप अपनी पढ़ाई को लेकर कितना गंभीर थे.

 न्यूज पेपर रोज पढ़ें और सुबह भी पेपर पढ़कर जाएं –

विश्वांजली का अनुभव कहता है कि करेंट अफेयर्स की तैयारी और ताजा अपडेट्स के लिए आप लगातार न्यूज पेपर पढ़ें. इससे आपको वहां होने वाली कई चर्चाओं के विषय में बोलने के लिए मैटीरियल मिल जाता है. इसी प्रकार जिस दिन इंटरव्यू हो उस दिन सुबह का भी न्यूज पेपर जरूर पढ़ें, क्योंकि कई बार वे यही पूछ लेते हैं कि आज की हेडलाइंस क्या थी और इस बारे में आपका क्या सोचना है वगैरह.

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में विश्वांजली ने विस्तार से बात की –

नपे-तुले जवाब सोच-समझकर दें –

विश्वांजली आगे बताती हैं कि जब आपसे कोई प्रश्न पूछा जाए तो आतुर होकर उसका जवाब देने के बजाय बैलेंस्ड वे में आंसर करें ताकि मुंह से ऐसा कोई शब्द या फेज न निकल जाए जिसके बार में आगे बात बढ़ाने पर आपके पास कोई जवाब ही न हो. याद रखें कि जब आप कोई उत्तर देते हैं तो वह बात वहीं खत्म नहीं हो जाती बल्कि आपके उत्तर से और प्रश्न बनते हैं इसलिए ऐसी कोई बात न छेड़ें जिसक जवाब आपके पास ही न हो. ऐसा प्रैक्टिस से आएगा इसलिए कुछ मॉक इंटरव्यू जरूर दें. लेकिन बहुत मॉक टेस्ट न दें क्योंकि इससे आपकी ओरिजनेलिटी खत्म हो जाएगी और आप दूसरों के फीडबैक के अनुसार व्यवहार करने लगेंगे.

बी योरसेल्फ –

अंत में विश्वांजली यही कहती हैं कि सबसे जरूरी बात है कि अपने अंदर की सच्चाई ही प्रस्तुत करें और सहज रहें. आप जो हैं, जैसे हैं वैसे ही खुद को प्रेजेंट करें. किसी प्रकार का झूठा इंप्रेशन बनाने की कोशिश न करें पकड़े जाएंगे और कोई लाभ नहीं होगा. मानकर चलिए कि अगर आपने तैयारी ठीक से की है तो 70 से 80 प्रतिशत प्रश्न आपको आते होंगे लेकिन नहीं भी आएं तो परेशान न हों. शुरू से लेकर अंत तक शांत रहें और धैर्य बनाए रखें. कभी भी आवाज ऊंची न होने पाए और न ही बॉडी लैंग्वेज असंतुलित हो. नौकरी पाने की लालसा भी न दिखाएं बल्कि ये साबित करने का प्रयास करें कि आप इस नौकरी के काबिल हैं. ईमानदारी और सहजता बनाए रखने से इंटरव्यू में अच्छे अंक पाए जा सकते हैं.

IAS Success Story: डॉक्टर से IAS ऑफिसर, पहले ही प्रयास में पूरा किया बिहार की सौम्या ने यह सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
इस दिन जारी होंगे यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
इस दिन जारी होंगे यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
UPSC Success Story: बुलंदशहर की बेटी नाबिया का कमाल, UPSC में AIR 29 से झोझा बिरादरी को दिलाई नई पहचान
बुलंदशहर की बेटी नाबिया का कमाल, UPSC में AIR 29 से झोझा बिरादरी को दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War Live: 'ईरान के दुश्मन... अपना अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, सेंट्रल इजरायल में गूंजे सायरन
Live: 'ईरान के दुश्मन... अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, इजरायल में गूंजे सायरन
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
मुंबई: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
1305 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ में किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें पूरी स्टार कास्ट की सैलरी
1305 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' के लिए किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
Embed widget