एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पहली बार में विफल होने के बाद उपासना मोहपात्रा ने नहीं हारी हिम्मत, दूसरी बार में हुईं सफल

भुवनेश्वर, ओडिशा की उपासना मोहपात्रा ने साल 2017 में 119वीं रैंक पाकर अपने आईएएस बनने के सपने को दूसरे अटेम्पट में पूरा किया. आइये जानते हैं कैसे पायी उपासना ने यह सफलता, क्या रही उनकी स्ट्रेटजी

Success Story Of IAS Upasana Mohapatra: आईएस बनने के पीछे सबकी अपनी कहानी, अपने संघर्ष होते हैं. लेकिन एक बात तो लगभग सबके साथ ही कॉमन होती है कि इस परीक्षा के लिये पुरजोर मेहनत करनी पड़ती है. यहां न सफलता का शॉर्टकट काम करता है न ही सिलेबस को शॉर्ट किया जा सकता है. हां अनुभव इकट्ठा करके परीक्षा की तैयारी के लिये प्रॉपर स्ट्रेटजी जरूर प्लान की जा सकती है. अपनी स्ट्रेटजी और टाइम टेबल से चिपके रहने से ही आप सफलता हासिल कर सकते हैं. कम से कम भुवनेश्वर की उपासना तो यही मानती हैं. आज की स्टोरी में पढ़ते हैं ओडिशा के भुवनेश्वर की उपासना मोहपात्रा के बारे में जिन्होंने एआईआर रैंक 119 के साथ साल 2017 में अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की.

शुरुआती दिन

उपासना हमेशा से एक ब्रिलियेंट स्टूडेंट रहीं हैं और लगभग हर कक्षा में उनके अंक सबसे अच्छे ही आते थे. लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं था कि वे खेलकूद और दूसरी एक्टिविटीज़ में हिस्सा नहीं लेती थीं. वे पढ़ाई के साथ-साथ एक्सट्रा क्यूरिकुलर एक्टिविटीज़ में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं. कुल मिलाकर वे काफी बैलेंस्ड थीं. उपासना ने आईसीएसई बोर्ड से कक्षा दस 96 परसेंट अंकों के साथ पास किया. इसके बाद डीएवी स्कूल से क्लास 12 पास किया. इसके बाद उन्होंने मिरांडा हाउस, दिल्ली का रुख कर लिया जहां से उन्हें सिविल सर्विसेस में जाने की प्रेरणा मिली. उपासना ने फिजिक्स ऑनर्स से पढ़ाई करते समय यहां भी झंडे गाड़े और 91.3 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज के टॉपर्स में शुमार हो गयीं.

एक साक्षात्कार में उपासना ने बताया कि उनके पिताजी अशोक मोहपात्रा ओडिशा में सीनियर जर्नलिस्ट थे और मां संजुक्ता मोहपात्रा टीचर हैं. इस प्रकार उनके घर में हमेशा से पढ़ाई का माहौल था जिसका प्रभाव उन पर सदा रहा है.

पहले प्रयास की कमियों को दूसरे में किया दूर

मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन करने के तुरंत बाद ही उपासना ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. वैसे तो उपासना काफी आउटगोइंग हैं लेकिन इस परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने खुद को सिर्फ पढ़ाई के लिए समर्पित कर दिया था. फिजिकल एक्सरसाइज़ के अलावा उपासना ने खुद को हर चीज से कट-ऑफ कर लिया था और केवल तैयारी पर ध्यान दे रही थीं.

पहली बार में उनका प्री में भी नहीं हुआ था पर उन्होंने हार नहीं मानी और पहले साल की गलतियों से सीखते हुये दूसरे साल तैयारी की. नयी स्ट्रेटजी बनायी, सफल लोगों से टिप्स लिये पर करी अपने मन की. यहां तक कि वे परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को सलाह भी यही देती हैं कि मोटिवेशन लो, मार्गदर्शन भी मांगो लेकिन अंततः अपनी क्षमताओं के अनुसार अपने लिये जो उचित हो, वह निर्णय लो. कभी किसी को ब्लाइंडली फॉलो न करें.

करेंट अफेयर्स को मानती हैं बेहद जरूरी

उपासना ने तैयारी के लिये कुछ समय कोचिंग भी ली पर वे कहती हैं कि यह इंडिविजुअल का अपना डिसीजन है कि वह कोचिंग के साथ पढ़ना चाहता है या कोचिंग के बिना. दोनों के ही अपने-अपने फायदे नुकसान होते हैं. उन्होंने जीएस और ऑप्शनल दोनों के लिये एक साल कोचिंग ली थी. वे मानती हैं कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम एक साल का समय तो लगता ही है.

जरूरी है कि कैंडिडेट पहले अच्छे से सिलेबस समझ ले उसके बाद ही आगे की स्ट्रेटजी प्लान करे. शुरुआत हमेशा बेसिक्स से करें और प्री परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स पर अत्यधिक फोकस करें. रीडिंग हैबिट डेवलेप करें और अच्छे उत्तर लिखने का प्रयास करें. इसके साथ ही रोजाना पेपर पढ़ने पर भी वे खासा जोर देती हैं.

उपासना कहती हैं कि यूपीएससी आपकी पर्सनैलिटी का टेस्ट होता है और पर्सनैलिटी बनने में सालों लगते हैं. इसलिये अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स सुधारें, खूब पढ़ें और नियमित अखबार देखना न भूलें. लगातार प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है.

UP PCS Main 2018 Result: यूपी पीसीएस 2018 मेंस का रिजल्ट जल्द किया जाएगा घोषित, तैयारी है जोरों पर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, देश के सभी स्कूल-यूनिवर्सिटी में पहले शुरू होगा ब्रेक; जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां
युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, देश के सभी स्कूल-यूनिवर्सिटी में पहले शुरू होगा ब्रेक; जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां
मिडिल ईस्ट के 7 देशों में CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं की परीक्षाएं रद्द;12वीं की परीक्षा स्थगित
मिडिल ईस्ट के 7 देशों में CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं की परीक्षाएं रद्द;12वीं की परीक्षा स्थगित
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की JE CBT-1 आंसर की, जानें ऑब्जेक्शन की पूरी प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की JE CBT-1 आंसर की, जानें ऑब्जेक्शन की पूरी प्रक्रिया
बड़ी खबर, SSC GD 2026 एग्जाम पोस्टपोन; जल्द जारी होंगी नई तारीखें
बड़ी खबर, SSC GD 2026 एग्जाम पोस्टपोन; जल्द जारी होंगी नई तारीखें

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget