एक्सप्लोरर

Success Story: जिस दफ्तर में थे चपरासी, परीक्षा पास कर उसी में बन गए अधिकारी

बीटेक इंजीनियर शैलेंद्र बांधे हाल ही में सीजीपीएससी परीक्षा में सफल हुए हैं. मेहनत से वो चपरासी से अधिकारी बन गए. उन्होंने 5वें प्रयास में परीक्षा पास की.

वक्त की करवट देखिए, हालात से मजबूर प्रतिभाशाली एक इंजीनियरिंग (बीटेक) राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) कार्यालय में चपरासी बना पर मेहनत और लगन के बल पर वह उसी कार्यालय में अधिकारी बन गया. हम बात कर रहे हैं शैलेंद्र कुमार बांधे की, जिन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा सामान्य श्रेणी में 73 वीं (आरक्षित श्रेणी में दूसरी रैंक) रैंक के साथ पास की है.

इंजीनियरिंग करने के बाद भी बनना पड़ा चपरासी

शैलेंद्र कुमार बांधे ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) से बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की. एक प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग करने के बाद, उन्हें प्रमुख निजी फर्मों में नौकरी मिल सकती थी लेकिन उन्होंने ‘प्लेसमेंट इंटरव्यू’ में शामिल नहीं होने का फैसला किया. वह सरकारी नौकरी पाना चाहते थे. इसकी प्रेरणा उन्हें एनआईटी रायपुर में अपने एक सुपर सीनियर हिमाचल साहू से मिली, जिन्होंने सीजीपीएससी-2015 परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल की थी.

किसान परिवार से हैं शैलेंद्र
बांधे राज्य के बिलासपुर जिले के बिटकुली गांव के एक किसान परिवार से हैं. अब वह रायपुर में बस गए हैं. उन्होंने रायपुर में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीटेक) की पढाई की.

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने

बांधे राज्य के उन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए हैं, जो इस परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं. बांधे ने अपने पांचवें प्रयास में सीजीपीएससी-2023 परीक्षा पास की है, जिसके परिणाम पिछले सप्ताह घोषित किए गए थे. उन्हें सामान्य श्रेणी में 73वीं रैंक और आरक्षित श्रेणी में दूसरी रैंक मिली है.      

माता-पिता बने ताकत
बांधे ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने माता-पिता की मदद के बिना ऐसा नहीं कर पाते. माता पिता ने हर फैसले में उनका साथ दिया.  इस वर्ष मई में उन्हें सीजीपीएससी कार्यालय में चपरासी के पद पर नियुक्त मिली, फिर उन्होंने इस साल फरवरी में आयोजित सीजीपीएससी-2023 प्रारंभिक परीक्षा पास की, इसके बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी जारी रखी.

लगातार प्रयासों के बाद मिली सफलता
पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा में असफल रहे. अगले प्रयास में मुख्य परीक्षा पास नहीं कर पाये. तीसरे और चौथे प्रयास में साक्षात्कार के लिए योग्य हो गये, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाये. अंत में पांचवें प्रयास में सफलता मिली.  सीजीपीएससी की परीक्षा की तैयारी में लगातार एक के बाद एक वर्ष बीतने के दौरान उन्हें चपरासी की नौकरी चुननी पड़ी क्योंकि परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए इसकी जरूरत थी. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने राज्य सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी.

हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या चपरासी के तौर पर काम करने में उन्हें असहजता महसूस होती है तो उन्होंने कहा कोई भी नौकरी बड़ी या छोटी नहीं होती, क्योंकि हर पद की अपनी गरिमा होती है. चाहे वह चपरासी हो या डिप्टी कलेक्टर, हर नौकरी में ईमानदारी और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होता है. उन्होंने कहा, हालांकि कुछ लोग मुझे ताना मारते थे और चपरासी के तौर पर काम करने के लिए मेरा मजाक उड़ाते थे लेकिन मैंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया.

बेटे की कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम करते हैं पिता      
बांधे के पिता संतराम बांधे एक किसान हैं. वह अपने बेटे की कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम करते हैं.  वह कहते हैं कि शैलेंद्र ने कभी असफलता से हार नहीं मानी. मेरा बेटा उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा, जो सरकारी नौकरी पाने और देश की सेवा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

UPSC Mains Result 2024: किसी भी समय आ सकता है UPSC CSE मेंस का रिजल्ट, जानें कैसे चुटकियों में कर पाएंगे चेक

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CTET certificate validity: कब तक वैलिड रहेगा CTET सर्टिफिकेट, इससे कहां-कहां बन सकते हैं टीचर?
कब तक वैलिड रहेगा CTET सर्टिफिकेट, इससे कहां-कहां बन सकते हैं टीचर?
UPPSC Success Story: यूपीपीएससी के फाइनल रिजल्ट में निकुंज का 'सिक्सर', पूर्व राष्ट्रपति कलाम से पा चुके हैं सम्मान
यूपीपीएससी के फाइनल रिजल्ट में निकुंज का 'सिक्सर', पूर्व राष्ट्रपति कलाम से पा चुके हैं सम्मान
Rajasthan Board 12th Result 2026: 3 मिनट छोटी-बड़ी बहनों का 12वीं में धमाल, रिजल्ट में भी बस .20 पर्सेंट का अंतर
3 मिनट छोटी-बड़ी बहनों का 12वीं में धमाल, रिजल्ट में भी बस .20 पर्सेंट का अंतर
Rajasthan Board 12th Result 2026: सिरोही के बच्चों ने रोशन किया जिले का नाम, 98.52 स्टूडेंट्स ने 12वीं में मारी बाजी
सिरोही के बच्चों ने रोशन किया जिले का नाम, 98.52 स्टूडेंट्स ने 12वीं में मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
Israel US Iran War LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Iran Oil Wells Count: ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
Embed widget