एक्सप्लोरर

टीचर्स डे स्पेशल: किस स्टेट में कितने बच्चों पर एक टीचर, देश के अलग-अलग राज्यों में कितना है रेश्यो?

Student Teacher Ratio: देश के अलग-अलग राज्यों में कितने स्टूडेंट्स पर एक टीचर है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर किस राज्य का नाम आता है और सबसे नीचे किस स्टेट का? जानते हैं.

Teacher Pupil Ratio In Indian States: इस बात में कोई शक नहीं कि जब एक टीचर को कम बच्चे पढ़ाने होते हैं तो वह उन पर बेहतर ध्यान दे पाते हैं. अगर एक ही टीचर के ऊपर बड़ी संख्या में बच्चों की जिम्मेदारी आती है तो ये काम उतनी अच्छी तरह पूरा नहीं हो पाता. इंडिविजुअल डिमांड तो कतई पूरा नहीं हो पाती. हालांकि देश के अलग-अलग राज्यों के गवर्नमेंट स्कूलों की बात करें तो ये रेशियो ठीक-ठाक है.

आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं कि टीचर स्टूडेंट रेशियो क्लास के मुताबिक अलग-अलग होता है. जैसे अपर प्राइमरी, प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी टीचर का रेशियो बच्चों के हिसाब से अलग है. किस राज्य का क्या हाल है जानते हैं.

पहले मोटी जानकारी

अगर अलग-अलग राज्य की बात न करें और एक जनरल सवाल पूछें तो इंडिया में प्राइमरी लेवल पर 26 बच्चों पर एक टीचर, अपर प्राइमरी लेवल पर 19 बच्चों पर एक टीचर, सेकेंडरी लेवल पर 18 स्टूडेंट्स पर एक टीचर और हायर सेकेंडरी लेवल पर 27 स्टूडेंट्स पर एक टीचर का रेशियो सामने आता है.

हम जिस डेटा की बात कर रहे हैं ये पीआईबी ने उपलब्ध कराया था और ये साल 2021-22 का है. इससे हमें राज्यों का औसत हाल पता लगा. अब जानते हैं स्टेट वाइज आंकड़ें. 

अलग-अलग राज्यों का क्या है हाल

अगर क्लास के मुताबिक बात करें तो प्राइमरी लेवल पर टीचर और स्टूडेंट रेशियो इस प्रकार रहा.

बिहार – 53 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

झारखंड – 40 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

यूपी – 34 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

एमपी – 32 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

राजस्थान – 29 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

महाराष्ट्र – 26 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

कर्नाटक – 24 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

तमिलनाडु – 23 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

केरल – 20 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

इस प्रकार प्राइमरी लेवल पर सबसे ज्यादा बोझ बिहार के टीचर उठा रहे हैं, इसके बाद यूपी और एमपी. वहीं साउथ के राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के टीचर तुलनात्मक मजे में हैं.

अपर प्राइमरी लेवल पर भी कमोबेश स्थितियां ऐसी ही हैं पर प्राइमरी लेवल से बेहतर हैं.

बिहार – 43 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

यूपी – 26 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

एमपी – 24 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

राजस्थान – 23 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

महाराष्ट्र – 20 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

कर्नाटक – 19 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

तमिलनाडु – 18 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

केरल – 16 स्टूडेंट्स प्रति टीचर.

इस प्रकार प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों ही लेवल पर राज्यों का हाल पहले वाला ही है केवल कुल स्टूडेंट्स का प्रेशर छोटी क्लासेज की तुलना में कम है.

सेकेंडरी लेवल पर भी स्थिति सेम ही है अब देखते हैं हायर सेकेंडरी लेवल का हाल. 

बिहार – 45 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

यूपी – 27 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

एमपी – 25 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

राजस्थान – 24 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

महाराष्ट्र – 22 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

कर्नाटक – 21 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

तमिलनाडु – 20 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

केरल – 18 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

और राज्यों का क्या है हाल

  • पंजाब में ये रेशियो 24 स्टूडेंट प्रति टीचर का है.
  • हिमाचल प्रदेश में 14 स्टूडेंट प्रति टीचर
  • असम में 38 स्टूडेंट्स प्रति टीचर
  • गोवा में 22 स्टूडेंट प्रति टीचर
  • दिल्ली में 30 स्टूडेंट प्रति टीचर
  • उत्तराखंड में 20 स्टूडेंट प्रति टीचर
  • झारखंड में 38 स्टूडेंट्स प्रति टीचर

ये ध्यान दें कि यहां दी गई जानकारी एवरेज है और जिसका कुछ हिस्सा साल 2021-22 के UDISEPlus रिपोर्ट के डेटा के हिसाब से है. इसमें बदलाव संभव है. विस्तार से जानकारी पाने और लेटेस्ट अपडेट्स देखने के लिए आप मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की वेबसाइट चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: IIM में एडमिशन लेना गरीबों के लिए कितना मुश्किल, रईसों के लिए कितना आसान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: 15 अगस्त को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ये सवाल, जानें सारे जवाब
15 अगस्त को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ये सवाल, जानें सारे जवाब
MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget