एक्सप्लोरर

तेलंगाना में सभी स्कूलों में तेलुगु जरूरी, 2025-26 से लागू होगा नियम

तेलंगाना सरकार ने राज्य में सभी स्कूलों में पहली से दसवीं क्लास तक तेलुगु को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाने का आदेश जारी किया है.

तेलंगाना सरकार ने राज्य में सभी स्कूलों में पहली से दसवीं क्लास तक तेलुगु को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाने का आदेश जारी किया है. यह नियम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (ICSE), अंतर्राष्ट्रीय बैक्लोरिएट (IB) और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों में भी लागू होगा. यह फैसला शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रभावी होगा.

राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में तेलंगाना (स्कूलों में तेलुगु की अनिवार्य पढ़ाई) अधिनियम लागू किया था, जिसके तहत सरकारी और निजी सहायता प्राप्त स्कूलों में तेलुगु पढ़ाना आवश्यक कर दिया गया था. हालांकि, विभिन्न कारणों से पूर्ववर्ती भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार इस नियम को पूरी तरह लागू नहीं कर पाई थी. अब मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने इस अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं.

सभी बोर्डों पर लागू होगा नया नियम

सरकार के नए आदेश के तहत, राज्य के सभी स्कूलों में पहली से दसवीं कक्षा तक के छात्रों को तेलुगु पढ़ाना अनिवार्य किया जाएगा. खासतौर पर, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों में भी इस नियम को लागू किया जाएगा, जहां अभी तक यह अनिवार्य नहीं था. सरकार ने स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया कि 2025-26 सत्र से नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को भी तेलुगु पढ़नी होगी.

यह भी पढ़ें- पैरा मेडिकल में करियर बनाने के लिए ये हैं टॉप-10 कॉलेज, सीट से लेकर फीस तक जानें हर बात

स्कूलों को आदेश और निगरानी की व्यवस्था

सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि गैर-तेलुगु भाषी छात्रों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो. इसके लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 'सिंपल तेलुगु' पाठ्यपुस्तक 'वेन्नेला' को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है. यह पुस्तक विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार की गई है, जिनकी मातृभाषा तेलुगु नहीं है या जो अन्य राज्यों से आते हैं. इससे सीबीएसई और अन्य बोर्डों के छात्रों के लिए परीक्षा देना आसान होगा. राज्य सरकार ने सभी संबंधित स्कूलों को इस नए आदेश के अनुपालन के निर्देश जारी कर दिए हैं. शिक्षा विभाग स्कूलों में इस निर्णय को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निगरानी भी करेगा.

यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव में क्या है अंतर, किसकी कितनी होती है पॉवर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कब, क्यों और कैसे बदले देशों के नाम? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
कब, क्यों और कैसे बदले देशों के नाम? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Doomsday Missile Test: जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
CM की कुर्सी छूटी, राज्यसभा मिली: कैसे BJP के 'प्लान' ने नीतीश को 4 महीने में आखिरी स्टेशन पर उतार फेंका?
CM की कुर्सी छूटी, राज्यसभा मिली: कैसे BJP के 'प्लान' ने नीतीश को 4 महीने में आखिरी स्टेशन पर उतार फेंका?
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
IND VS ENG Semifinal: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
Bihar CM Nitish Kumar Live: नीतीश कुमार ने खुद पोस्ट नहीं किया अपना पहला बयान? RJD सांसद का दावा
Live: नीतीश कुमार ने खुद पोस्ट नहीं किया अपना पहला बयान? RJD सांसद का दावा
इन्वर्टर की बैटरी बार-बार हो रही डिस्चार्ज, बदलने से पहले करें ये काम; बच जाएंगे पैसे
इन्वर्टर की बैटरी बार-बार हो रही डिस्चार्ज, बदलने से पहले करें ये काम; बच जाएंगे पैसे
How Sperm Is Produced: पुरुष के शरीर में कैसे बनता है स्पर्म, कितने दिन जिंदा रहता है यह?
पुरुष के शरीर में कैसे बनता है स्पर्म, कितने दिन जिंदा रहता है यह?
Embed widget