एक्सप्लोरर

Pharmacy Colleges: ये हैं देश के टॉप फार्मेसी कॉलेज, मिल गया एडमिशन तो मोटी सैलरी की नौकरी पक्की!

Top Pharmacy Colleges Of India: 12वीं के बाद फार्मेसी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो यहां दिए ऑप्शंस में से चुनाव कर सकते हैं. एडमिशन प्रोसेस से लेकर फीस तक, यहां देखें जरूरी डिटेल.

How To Take Admission In Pharmacy Colleges Of India: बायोलॉजी, मैथ्स, कॉमर्स और ह्यूमेनिटीज के अलावा कई बार कैंडिडेट फार्मेसी कोर्सेज का चुनाव भी करते हैं. अगर आप भी फार्मेसी कॉलेज की तलाश में हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके काम आ सकती है. इनमें एडमिशन कैसे मिलता है, पात्रता क्या है, एवरेज फीस क्या है, जानते हैं ऐसे ही दूसरे डिटेल. इस साल की एनआईआरएफ रैंकिंग अभी जारी नहीं हुई है, हम पिछले सालों की रैंकिंग के मुताबिक कॉलेजों की जानकारी दे रहे हैं. आज एनआईआरएफ रैंकिंग जारी होने के बाद रैंक में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.

इनका नाम आता है सबसे ऊपर

देश में करीब 90 से ज्यादा फार्मेसी कॉलेज हैं. इनमें 50 के आसपास प्राइवेट और 30 प्लस गवर्नमेंट कॉलेज हैं. जेएसएस कॉलेज, बिट्स पिलानी, जामिया हमदर्द कुछ ऐसे संस्थान हैं जो लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं. इनमें से कई जगहों पर बी.फार्मा कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं तो कहीं शुरू होने वाले हैं. आप जिस संस्थान में एडमिशन लेना चाहते हों, उसका डिटेल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.

क्या कहती है पिछले साल की रैंकिंग

पिछले साल यानी साल 2023 एनआईआरएफ रैंकिंग की बात करें तो टॉप 5 कॉलेजों में इनका नाम आता है. ये क्रम ऊपर से नीचे की ओर जाता है यानी टॉप से बॉटम.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद

जामिया हमदर्द

बिट्स पिलानी

जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी

इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली

साल 2022 में जामिया हमदर्द पहले स्थान पर था और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद दूसरे स्थान पर. इसी तरह इन्हां संस्थानों को टॉप पांच में जगह मिली थी केवल क्रम कुछ ऊपर नीचे था. साल 2021 में भी जामिया हमदर्द पहले स्थान पर था.

कितनी लगेगी फीस

इन संस्थानों का फीस स्ट्रक्चर अलग-अलग है. यहां एवरेज फीस की जानकारी दी जा रही है. जामिया हमदर्द की ट्यूशन फीस 5.40 लाख के आसपास है. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई की फीस 3.48 लाख के करीब है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की फीस 1.54 लाख के आसपास है.

इसी तरह प्राइवेट कॉलेजों की बात करें तो बिट्स पिलानी की फीस 20 लाख के करीब है. जेएसस कॉलेज ऑफ फार्मेसी की फीस 6 लाख के करीब है. इसी तरह बाकी कॉलेजों की फीस वेबसाइट से देखी जा सकती है.

क्या है पात्रता

इन कॉलेजों से डी. फार्मा, बी. फार्मा और एम.फार्मा जैसे कोर्स किए जा सकते हैं. डी. फार्मा 6 साल का कोर्स है इसके लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स से 10वीं पास कम से कम 17 साल के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. बी.फार्मा के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स कांबिनेशन वाले कैंडिडेट जिनके कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स हों, वे आवेदन कर सकते हैं. बाकी संस्थान के हिसाब से पात्रता में कुछ बदलाव हो सकता है.

ऐसे मिलता है एडमिशन

इन कोर्सेज में एडमिशन कई प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से होता है. ये संस्थान के माध्यम से अलग होता है. मोटी तौर पर नीट, एमएचटी सीईटी, जीपैट, एपी ईएमईसीईटी, सीयूईटी, केसीईटी जैसी तमाम परीक्षाओं से कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होता है. 

यह भी पढ़ें: डीयू यूजी एडमिशन के लिए प्रिफरेंस बदलने का आखिरी मौका आज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget