एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: कभी फीस भरने के नहीं थे रुपये, आज अफसर हैं तस्कीन, खूबसूरती में एक्ट्रेस भी पीछे

UPSC Success Story: IRMS अफसर तस्कीन खान ने साल 2022 में यूपीएससी एग्जाम पास किया था. परीक्षा में उन्हें 736वीं रैंक मिली थी.  

UPSC Success Story: आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी. जिसके चलते घर पर ट्यूटशन पढ़ाना शुरू किया. सीडीएस से लेकर हरियाणा पीसीएस तक तमाम एग्जाम दिए. पिता की तबीयत इतनी खराब हो गई कि आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा. डिप्रेशन का दंश झेला, यहां तक की सुसाइड का ख्याल भी दिमाग में आने लगा. ना कोई दोस्त और ना ही कोई अपना जो स्पोर्ट करता. लेकिन मन में बस परिवार का सहारा बनने का जुनून था. जिसके चलते तस्कीन खान ने कई प्रयासों में असफलता के बाद यूपीएससी एग्जाम में सफलता हासिल की और अफसर बनीं.

तस्कीन खान, जिन्होंने एक समय मिस उत्तराखंड का खिताब जीता था, अब देश सेवा के मिशन पर हैं. उन्होंने साल 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 736 वीं रैंक हासिल की है. यह सफलता उन्हें कम उम्र में मिली और यह कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. तस्कीन का कहना है कि उन्हें शुरू से ही पढ़ाई में बहुत रुचि नहीं थी और खासकर गणित से उन्हें काफी डर लगता था. लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे.

एक इंटरव्यू में तस्कीन खान बताती हैं कि 12वीं के वक्त उन्होंने इंजीनियरिंग का एंट्रेंस एग्जाम दिया था लेकिन आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वह उस समय कोई कॉलेज ज्वाइन नहीं कर सकीं. 2018 में परिवार मेरठ आ गया. घर की बड़ी बेटी होने के कारण काफी जिम्मेदारी उनके ऊपर थी. 2019 से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी शुरू की जिसकी तैयारी में लगने वाले पैसे के लिए घर पर ही ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया. एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए यूपीएससी के बारे में पता चलता है.

2022 में परीक्षा की पास 

इसके बाद तस्कीन यूपीएससी एग्जाम की तैयारी में जुट जाती हैं. 2019 में हाई कमेटी ऑफ इंडिया का एग्जाम पास कर स्कॉलरशिप हासिल की. तैयारी करने के बाद पहला पेपर तो पास हो गया लेकिन कमजोर गणित की वजह से अगले पेपर में पास नहीं हो सकीं. फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर किया. वहां से कोचिंग ली. इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग परिक्षाएं भी दीं.  साल 2022 में जब यूपीएससी प्रीलिम्स नजदीक आ गया तो पिता की तबियत इतनी बिगड़ की उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा.

आत्महत्या के ख्याल

तस्कीन खान ने काफी असमंजस के बाद परीक्षा दी और प्रिलिम्स में सफलता भी हासिल की. लेकिन मेंस परीक्षा बाकि थी जिसकी तैयारी के दौरान काफी दिक्कतें आईं, जिनके चलते आत्महत्या तक के ख्याल दिमाग में आने लगे. लेकिन उन सब परेशानियों से खुद को उभारा और एग्जाम क्रैक किया. आज तस्कीन IRMS अफसर हैं.  

यह भी पढ़ें: IIT, NIT और IIIT में क्या होता है अंतर, यहां पढ़ने के लिए कितनी फीस देनी होती है?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 के लिए फटाफट करें रजिस्ट्रेशन, बेहद करीब है लास्ट डेट
NEET UG 2026 के लिए फटाफट करें रजिस्ट्रेशन, बेहद करीब है लास्ट डेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक
RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget