एक्सप्लोरर

IAS Success Story: कई बार फेल होने पर भी नहीं मानी हार, कामयाबी का 'सूर्य' उगाकर ही लिया दम

UPSC Success Story: आईएएस सूर्य पाल गंगवार ने कॉर्पोरेट जॉब और कई असफल प्रयासों के बाद भी आईएएस बनने के जुनून से प्रेरित होकर 8वीं रैंक हासिल की. आज के समय में वह यूपी की राजधानी के डीएम हैं.

IAS Success Story: आज हम आपको एक बेहद ही सीनियर आईएएस अधिकारी की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं. जिन्होंने यूपी के कई जिलों को बड़े करीब से देखा है और आज वह राजधानी लखनऊ के जिला अधिकारी पद पर तैनात हैं. हम बात कर रहे हैं आईएएस अफसर सूर्य पाल गंगवार की. जिन्हें कई अटेम्प्ट में सफलता नहीं मिली. लेकिन हार न मानने के जज्बे ने उन्हें मंजिल तक पहुंचा ही दिया.  

आईएएस सूर्य पाल गंगवार बरेली जिले से ताल्लुक रखते हैं. वह एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता शिक्षक थे, जो कि उनके आदर्श भी थे. सूर्य पाल गंगवार ने अपनी पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई नवाबगंज कस्बे के एक स्कूल से की है. जबकि इससे आगे की शिक्षा उन्होंने नवोदय विद्यालय से प्राप्त की है. नवोदय विद्यालय में अक्सर डीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता था. जिससे सूर्य पाल गंगवार को डीएम बनने की प्रेरणा मिली. 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में करियर बनाने का फैसला किया. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन IIT Roorkee से की है.

विदेश जाने का अवसर छोड़ा

सूर्य पाल गंगवार ने कई साल तक ईएमसी और फिलिप्स में कई वर्षों तक काम किया और फिर सेंचुरी लैमिनेटिंग में शामिल हो गए. उन्होंने कॉर्पोरेट में समय प्रबंधन और कार्य कुशलता सीखी. उन्हें अमेरिका जाने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने भारत में ही नौकरी करने का विकल्प चुना. जुलाई 2003 में सूर्य पाल गंगवार एयर इंडिया लिमिटेड में इंजीनियर बन गए. 2004 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी पर सफलता नहीं मिली. 2005 में फिर से तैयारी शुरू की और इस बार भी असफल रहे. इसके बाद उन्होंने नौकरी के बाद का पूरा समय यूपीएससी की तैयारी में लगा दिया.

आईआरएस के बाद भी नहीं छोड़ी IAS बनने की राह

सूर्य पाल गंगवार ने दिल्ली में कोचिंग ज्वाइन की. वे सुबह 5 बजे घर से निकल जाते थे और 2 घंटे की कोचिंग क्लास के बाद 9 बजे तक ऑफिस पहुंच जाया करते थे. वे शाम को 6 बजे ऑफिस से निकलकर सीधे कोचिंग की दूसरी क्लास में जाते थे. दिन में करीब 18 घंटे मेहनत करते थे. उन्हें विश्वास था कि वे आईएएस परीक्षा पास कर लेंगे. सूर्य पाल गंगवार ने 2006 में यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन मेन्स में सफलता नहीं मिली. उन्होंने अगले साल फिर परीक्षा दी और 476 वीं रैंक के साथ आईआरएस में चयनित हुए. जिसके बाद उन्होंने 2008 में फिर परीक्षा दी और 8वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने.

यह भी पढ़ें- IGI Aviation Recruitment 2024: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर निकली 1 हजार से ज्यादा पद पर भर्ती, इस तरह होगा चयन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर फटाफट चेक करें नतीजे
जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर फटाफट चेक करें नतीजे
BSEB 12th Arts Result 2026: आर्ट्स स्ट्रीम में कैसा रहा बिहार बोर्ड के 12वीं के छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट हुआ जारी
आर्ट्स स्ट्रीम में कैसा रहा बिहार बोर्ड के 12वीं के छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट हुआ जारी
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां 
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां 

वीडियोज

Iran attack on Dimona: महायुद्ध का 24वां दिन..'लिटिल इंडिया' पर बरसी मिसाइलें | Nuclear plant
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का अगला चरण..चलेगा एटम बम? | Nuclear power plant | Breaking
Trump Final Ultimatum on Hormuz: ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टुक! | Iran Israel War
Iran Israel US War News: ईरान के जारी किया बारूदी सुरंग का नया वीडियो | Trump | IRGC | Netanyahu
Iran Vs America War: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे America को कड़ा जवाब! | IRGC | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Budget Session Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, तेल को लेकर क्या कहा?
Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी
BSEB 12th रिजल्ट 2026: टॉप-5 में 19 लड़कियां, साइंस में आदित्य, आर्ट्स में निशु तो कॉमर्स में अदिति टॉपर
BSEB 12th रिजल्ट 2026: टॉप-5 में 19 लड़कियां, साइंस में आदित्य, आर्ट्स में निशु तो कॉमर्स में अदिति टॉपर
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
घर बैठे फोन से PNG के लिए ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, 7 दिन में मिल जाएगा कनेक्शन
घर बैठे फोन से PNG के लिए ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, 7 दिन में मिल जाएगा कनेक्शन
Embed widget